Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

स्वामित्व योजना के काम के दबाव का विरोध

नरसिंहपुर में किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

नगर के बीचों-बीच श्याम टाकीज के पीछे दाऊ के बाड़े, कुचबंदिया मोहल्ला में इस वर्ष आस्था का एक अलौकिक संगम देखने को मिलेगा

किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी : नरसिंहपुर में किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

Aditi News Team

Fri, Oct 9, 2026

किसानों की सात मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन,

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

नरसिंहपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, जिला नरसिंहपुर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 9 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की सात प्रमुख मांगें उठाते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का निराकरण नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

संघ ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गांवों के गरीब किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और रैली के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन कई समस्याएं अब भी बनी हुई हैं।

ज्ञापन में ये सात प्रमुख मांगें रखीं

1. फसल मुआवजा: खरीफ 2026 में उड़द, मूंग और सोयाबीन की फसलों को अतिवृष्टि, सूखा आदि से हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

2. फसल बीमा: किसानों की फसल बीमा राशि और प्रीमियम से जुड़ी समस्याओं का निराकरण कर बीमा कंपनियों के माध्यम से पात्र किसानों को बीमा क्लेम दिलाया जाए।

3. गन्ने का मूल्य: बढ़ती उत्पादन लागत और शक्कर की कीमतों को देखते हुए गन्ने का खरीदी मूल्य कम से कम 700 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 50 रुपये बोनस दिलाया जाए।

4. सिंचाई सुविधा: चिनकी-बोरास बैराज परियोजना से छूटे लगभग 40 गांवों को परियोजना से जोड़कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

5. पेयजल व्यवस्था: विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के आसपास के लगभग 35 से 40 गांवों में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को परेशानी न हो।

6. खाद भंडारण: तेंदूखेड़ा तहसील में डबल लॉक खाद गोदाम को तत्काल शुरू कराकर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए, जिससे बुवाई और खेती के कार्य प्रभावित न हों।

7. बिजली व्यवस्था: ग्रामीण क्षेत्रों में अटल ज्योति लाइन से 24 घंटे और कृषि कार्यों के लिए एजी लाइन से 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, बिजली बिलों में सुधार करने तथा टूटे केबल और तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की गई।

संघ ने शासन-प्रशासन से किसानों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला नरसिंहपुर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

रिपोर्टर संदीप राजपूत

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, जिला नरसिंहपुर

जरूरी खबरें