Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने लवली खनूजा को सौंपी जिम्मेदारी

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

नरसिंहपुर बरहटा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुली पोल,सचिव-सरपंच ने मिली भगत से बिना काम किए लाखों रुपए की हेरा फेरी,

नरसिंहपुर में CM के आगमन पर विशेष यातायात एडवाइजरी जारी : प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Aditi News Team

Sat, Oct 10, 2026

मुख्यमंत्री के नरसिंहपुर आगमन पर 11 अक्टूबर को विशेष यातायात एडवाइजरी जारी

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम को के दृष्टिगत शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आम नागरिकों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन चालकों की सुविधा हेतु विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की गई है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रविवार 11 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले सभी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शहर के अंदर से सागर, बरमान एवं करेली की ओर जाने वाले कार एवं चार पहिया वाहन नरसिंह मंदिर के पीछे स्थित तालाब से होते हुए कपूरी फाटक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। वहीं करेली की ओर से शहर में आने वाले वाहन कपूरी फाटक रोड अथवा विपतपुरा एवं स्टेशन की ओर से निर्धारित परिवर्तित मार्गों का उपयोग कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों एवं बसों के लिए टट्टा पुल की ओर से ग्राम खैरी स्थित चावरा विद्यापीठ के बाजू में नवीन अग्रवाल के खेत में प्रवेश एवं पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सांसद, विधायक, पदाधिकारियों सहित अन्य वीआईपी के वाहनों की पार्किंग चावरा विद्यापीठ में रहेगी। वहीं शहर की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग सांदीपनि स्कूल के पास पूर्व दिशा में बायीं ओर निर्धारित की गई है।

शहर के सभी ट्रांसपोर्टर, मिल संचालक एवं थोक व्यापारी अपने वाहन चालकों को पूर्व से ही सूचित करें कि निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित श्रेणी के मालवाहक वाहनों को नगर पालिका सीमा में प्रवेश न कराएं। ऑटो चालकों से भी कहा गया है कि वे किसी भी चौराहे अथवा मुख्य मार्ग के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सवारी न बैठाएं और न ही सवारी उतारें, ताकि यातायात बाधित न हो। आम नागरिकों से अपील की गई है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें तथा निर्धारित परिवर्तित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। सड़क के किनारे वाहन न खड़ा करें। नागरिकों, वाहन चालकों एवं व्यापारियों से यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिले के आम नागरिकों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन चालकों

नरसिंहपुर यातायात पुलिस

जरूरी खबरें