Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गाडरवारा में सौंपा 3दिन के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करो, किसान सभा

पुलिस ने मूक-बधिर महिला की अंधी हत्या का खुलासा किया : 4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

Aditi News Team

Sun, Oct 11, 2026

थाना खितौला अंतर्गत घर में घुसकर लूट सहित मूक-बधिर महिला की हुई अंधी हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

कब्जे से छीना हुआ सोने का मंगलसूत्र लाकेट, एवं चादी की चेन तथा घटना में प्रयुक्त 4 मोबाईल एवं मोटर सायकिल जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*

1. संदीप बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 20 साल निवासी बुद्धा मोड़ग्राम नन्हवाराकला थाना कैमोर जिला कटनी

2. सुनील बर्मन पिता दादूराम बर्मन उम्र 28 साल निवासी साहू मोहल्ला ग्राम नन्हवारा कला थाना कैमौर जिला कटनी

3. संदीप बर्मन पिता बिहारी बर्मन उम्र 20 साल निवासी साहू मोहल्ला ग्राम नन्हवारा कला थाना कैमौर जिला कटनी

4. सरिता बर्मन पति मुकेश उर्फ गुड्डू बर्मन उम्र 37 साल निवासी ग्राम दरौलीकला थाना खितौला

थाना खितौला में दिनांक 2-10-26 को ग्राम दरौलीकला में एक महिला को मृत अवस्था में परिजनों द्वारा शासकीय अस्पताल लाये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी खितौला श्री चंद्रकांत झा हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ संजय राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी दरौलीकला ने बताया कि वह मजदूरी करता है दिनांक 2-10-26 को गॉव मे ही वह काम पर गया था उसके पिता रामदास ग्राम केवलारी काम पर गये थे घर में मॉ लक्ष्मी बाई अकेली थी मॉ बचपन से गूंगी बहरी है। दोपहर 1-30 बजे मोहल्ले के संदीप बर्मन ने उसे आकर बताया कि तुम्हारे घर से 2 लड़के उम्र 20-25 वर्ष के निकलकर भागे हैं लगता है चोरी किये हैं तो वह तत्काल अपने घर आकर देखा उसकी मॉ लक्ष्मी बाई घर के अंदर कमरे में गद्दा पर चित्त अवस्था में पडी थी मॉ के दोनों पैर रस्सी व हाथ कपड़े से तथा मंुह में पीला गमछा बंधा था मॉ के कनपटी, गाल में चोट के निशान थे मॉ को आटो से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर आये जहां डाक्टर ने चैक कर मॉ लक्ष्मी बाई को मृत घोषित कर दिया। मॉ के गले में पहने हुये सोने का 6 गुरिया 1 लाकेट वाला मंगलसूत्र, गले में नहीं था सामान बिखरा हुआ था एवं एक घर में रखी एक चांदी के चेन गायब थी। अज्ञात लड़कों ने दिन में उसके घर में घुसकर लूटपाट कर मॉ लक्ष्मीबाई के विरोध करने पर मॉ श्रीमति लक्ष्मी बाई राठौर उम्र 55 वर्ष के साथ मारपीट कर मॉ की हत्या कर दिये है।

घटित हुयी घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गयां। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी तथा एफएसएल अधिकारी डॉ नीता जैन, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट श्री अखिलेश चौकसे हमराह टीम के पहंुचे। वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 331(7), 309(4), 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपियों के सम्बंध मे शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में एसडीओपी सिहोरा सुश्री मोहंती मरावी तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उमेश तिवारी एवं श्री अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थानों की टीमें गठित कर लगाई गयी।

दौरान विवेचना के आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी । पूछताछ के दौरान संदीप बर्मन के द्वारा बताया गया की उसका घर लक्ष्मीबाई के निवास स्थान के पास ही है एवं घटना के समय वह अपनी बहन को जबलपुर से लेकर लौटा था और हमेशा की तरह लक्ष्मीबाई के घर के सामने मोटर सायकिल खडी कर रहा था तभी बहन ने लक्ष्मीबाई के घर से दो लोगों को हिरन नदी की ओर भागते हुये देखा ।

पूछताछ पर बताये लडकों के हुलिये के आधार पर पतसाजी की गयी तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये । पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि एक स्लेटी रंग की टीव्हीएस राईडर मोटर सायकिल से तीन लोग ग्राम केवलारी से ग्राम दरौलीकला में लगभग 12.30 बजे प्रवेश किये एवं ग्राम भाटादौन की ओर से 1.30 बजे निकले हैं ।

मिले साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित करते हुये ग्राम नन्हवारा थाना कैमोर जिला कटनी मे दबिश देते हुये संदेही संदीप पिता कमलेश बर्मन एवं संदीप पिता बिहारीलाल बर्मन, सुनील पिता दादूराम बर्मन को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी । पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि संदीप पिता कमलेश बर्मन ने संदीप पिता बिहारीलाल बर्मन, एवं सुनील बर्मन के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई, संदीप पिता कमलेश बर्मन की पत्नी की बहन (जिठसास) सरिता बर्मन दरौली कला मे निवास करती है इस कारण संदीप पिता कमलेश बर्मन द्वारा चोरी/लूट हेतु ग्राम दरौलीकला का चुनाव किया गया तथा तय किया कि सरिता बर्मन के द्वारा घर व स्थान दिखाया जायेगा जहाँ चोरी या लूट करना है ।

योजना के अनुसार दिनाँक 02/10/2026 को तीनों ग्राम दरौलीकला आये। संदीप पिता कमलेश बर्मन ने अपने मोबाईल फोन से अपनी पत्नी की बहन सरिता बर्मन को फोन लगाया। चूंकि सरिता बर्मन को यह बात पता थी कि श्रीमति लक्ष्मी बाई गूंगी व बहरी है तथा घर पर अकेली है इसलिये चोरी हेतु सरिता बर्मन ने इशारे से लक्ष्मी बाई का घर बताया, घर कोे चिन्हित किये जाने के पश्चात् संदीप पिता कमलेश बर्मन मोटर सायकिल लिये हुये कुछ दूरी पर खडा हो गया तथा उसके दोनों साथी संदीप बर्मन पिता बिहारीलाल बर्मन, सुनील बर्मन लक्ष्मी बाईके घर मे घुसे तथा लक्ष्मी बाई को धक्का देकर गिरा दिया एवं मंगल सूत्र छीन लिया एवं घर मे एक चांदी के चेन चुरा ली, यह प्रतीत होने पर की उक्त महला कहंी दोनों की पहचान न उजागर कर दे इसलिये महिला को बांध कर मारपीट करते हुये मुंह में कपडा बाँधकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गये।

आरोपिया सरिता बर्मन को अभिरक्षा मे लेते हुये प्रकरण में आपराधिक षणयंत्र की धारा 61(2) बीएनएस बढाई गई। चारों आरोपियों के कब्जे से 4 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एमपी 21 जेड ए 7077 तथा लूटा हुआ मंगलसूत्र, सोने का लाकेट चांदी की चैन, जप्त कर चारों आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी संदीप पिता बिहारी बर्मन अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध कैमोर एंव बीजाडाण्डी मे नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के 6 अपराध पंजीबद्ध है।

उल्लेखनीय भूमिका - अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा एवं थाना प्रभारी खितौला चंद्रकांत झा के नेतृत्व में उप निरीक्षक आर.बी. मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बुद्धदेव सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह बागरी, महिला प्रधान आरक्षक रश्मि बाजपेई, आरक्षक सुमेर सिंह, परमजीत यादव, आरक्षक राजेश पटेल, राकेश मरकाम, मयंक शुक्ला, महिला आरक्षक रंजना मिश्रा, सैनिक धनीराम पटेल, अपराध थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, आरक्षक गोविंद राय, थाना बेलबाग के आरक्षक द्वारिका मिश्रा ,थाना कुण्डम केे सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा एवं थाना कटंगी के आरक्षक राजेश केवट तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह, आरक्षक नीरज उपाध्याय, अनिल यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें