Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त

4 आरोपी गिरफ्तार,योजना बनाकर गये थे चोरी करने, पहचान उजागर न हो जाये के डर से कर दी महिला की हत्या

त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश

नरसिंहपुर,सांदीपनि विद्यालय के नए भवन से शिक्षा को मिलेगी नई दिशा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रातः 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक छह पहिया एवं उससे अधिक क्षमता वाले मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जुए के फड़ पर छापा, 9 जुआडी गिरफ्तार, : 67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त

Aditi News Team

Mon, Oct 12, 2026

जुए के फड़ पर छापा, 9 जुआडी गिरफ्तार,

67 हजार 450 रूपये, 8 मोबाईल, 1 कार, 2 दुपहिया वाहन जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को आज दिनॉक 12-10-2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि झण्डा चौक के पास स्थित दुर्गा पण्डाल के पास कुछ जुआड़ी हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), को सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीक करायी गयी। सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से नगर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम सिंह ठाकुर द्वारा थाना ओमती, सिविल लाईन, हनुमानताल तथा घमापुर के बल को हमराह लेकर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी जहॉ जुआडी ताश पत्तों पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखी जिन्हे घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम सौरभ केवट उम्र 28 वर्ष निवासी बरउ मोहल्ला, निखिल सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी साउथ मिलौनीगंज गोहलपुर, मोन्टल पासी उम्र 37 वर्ष निवासी बम्बा देवी मंदिर के पास घमापुर, लल्ला उर्फ सचिन अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी झण्डा चौक प्रेमसागर हनुमानताल, सुरजीत सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी सिविल लाईन, अशोक प्रजापति उम्र 42 वर्ष निवासी रज्जन डेरी घमापुर , सिद्धार्थ सोंधा उम्र 25 वर्ष निवासी ओम कला मंदिर के पीछे घमापुर, जय चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी दक्षिण मिलौनीगंज गोहलपुर, ताज बेग उम्र 28 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला पनागर बताये, जुआडियों के पास एवं फड से नगद 67 हजार 450 रूपये , 8 मोबाईल, ताश के पत्ते तथा फड़ के पास जुआडियो के वाहन कार एमपी 20 एक्सी बी 1067 तथा 2 दुपहिया वाहन एमपी 20 जेडएन 8052 एवं एमपी 20 एक्स एच 3761 जप्त करते हुये जुआडियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका-जुआरियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडने में थाना घमापुर के प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर त्रिपाठी, रविंद सोनी, राममिलन आरक्षक त्रिलोक , हरिओम, वीरेन्द्र, नीरज, थाना हनुमानताल के उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह , प्रधान आरक्षक राजा भैया चौबे, आरक्षक आशीष तिवारी, आरक्षक साजिद खान, थाना ओमती के उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया प्रधान आररक्षक रामसिंह परते, आरक्षक मिथलेश शुक्ला, सुजीत त्रिपाठी, कुलदीप बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें