Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

मज्जू पहलवान और उक्कीन बाबा के दोनों बेटे उमरा शरीफ के लिए गरीबरथ ट्रेन से रवाना हुए

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद सैकड़ों कांग्रेसियों को नोटिस जारी

एक वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे हो रहा आयोजन, उमड़ रहे श्रद्धालु

अंतर्मन में झांकने से मिलेगा सुख : निर्यापक मुनि श्री समतासागर

5,859.66 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दस हजार रूपए का बंधपत्र जारी : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद सैकड़ों कांग्रेसियों को नोटिस जारी

Aditi News Team

Tue, Oct 13, 2026

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद सैकड़ों कांग्रेसियों को नोटिस जारी

कल होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड पर है तैयारियां लगभग पूरी हो गई वहीं सैकड़ों कांग्रेसियों को नोटिस जारी किया गया है

उमरिया।जिले के ग्राम गुरुवाही ताला में कल 14 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम निश्चित हुआ है, जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है फिर भी लगभग सारी तैयारी पूरी हो गई है वहीं युवा कांग्रेस ने जिले भर नहीं प्रदेश के ढेरों मुद्दे को लेकर काला झंडा दिखाने का ऐलान कर दिया है, जिसमे किसानों का मुद्दा, बिजली का मुद्दा, उमरिया से शहडोल सड़क का मुद्दा, उपार्जन की खरीदी का मुद्दा, विद्यार्थियों का मुद्दा, युवाओं को रोजगार का मुद्दा शामिल है l

कांग्रेस नेता रवि सेन ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है जिसमें रवि सेन ने बताया कि जिले में हो रहे हर विभाग में बेतहाशा भ्रष्टाचार से हमारी पार्टी मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहती है वहीं जिले में गिरती कानून व्यवस्था एवं अवैध खनिज उत्खनन के मामले पर भी चर्चा करना है क्योंकि गृह एवं खनिज विभाग भी मुख्यमंत्री जी के पास है लेकिन जिला प्रशासन भयभीत होकर कानून व्यवस्था के नाम पर हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दस हजार रूपए का बंधपत्र जारी किया है l

गौरतलब है कि जिले के भ्रष्टाचार से आम जनता भी त्रस्त है जिला प्रशासन और पुलिस भले ही लाख जतन कर लें लेकिन आम जनता भी प्रदेश के मुखिया से शिकायत करने को तैयार है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उमरिया कांग्रेस

जरूरी खबरें