Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

थाना गोहलपुर एवं तिलवारा अंतर्गत हुई 3 नकबजनियों का खुलासा, : चोरी करने वाला आरोपी युवक एवं चुराये हुये जेवर बेचने वाली महिला तथा चुराये हुये जेवर खरीदने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,

Aditi News Team

Tue, Nov 18, 2025

थाना गोहलपुर एवं तिलवारा अंतर्गत हुई 3 नकबजनियों का खुलासा,

चोरी करने वाला आरोपी युवक एवं चुराये हुये जेवर बेचने वाली महिला तथा चुराये हुये जेवर खरीदने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 10 लाख रूपये के जप्त

*अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गई-*

थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक 176/25 धारा 331, 305 एवं 674/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस

*गिरफ्तार आरोपी नाम पता*

1- पियूष उर्फ चिन्टू पिता डालचंद अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी चिकनी कुआ देवताल गढ़ा

2- पूजा चौधरी पति स्व. मोहन चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी रेयान स्कूल के पास त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर

3- शिवांशु साहू पिता संजय साहू उम्र 25 वर्ष निवासी मछली मार्केट दक्षिण मिलौनीगंज गोहलपुर

4- संजय साहू पिता द्वारका साहू उम्र 59 वर्ष निवासी मिलौनीगंज गोहलपुर

5- मनीषा साहू पति संजय साहू उम्र 47 वर्ष निवासी दक्षिण मिलौनीगंज गोहलपुर

*जप्ती -* सोने का 1 हार, 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी बाली, 2 चेन, 2 अंगूठी, 5 पेंडल, 10 नग मंगलसूत्र के गुरिया, 5 नग नाक की लोंग (सोना कुल वजनी 80 ग्राम) चांदी की 1 करधन, 2 जोड़ी पायल, 3 चूड़ी (कुल चांदी वजनी 250 ग्राम) तथा चुराये हुये जेवर बेचने से मिले रूपयो से खरीदे टीव्ही, फ्रिज एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती लगभग 10 लाख रूपये के जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे के नेतृत्व मे थाना गोहलपुर की टीम द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 10 लाख रूपये के जप्त किये गये।

*घटना का विवरण-*

*1-* थाना गोहलपुर में दिनांक 5-3-25 को श्रीमति मनीषा कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति बरेली रायसेन न्यायालय में ड्यिूटी करते हैं वह अपनी सास रामकली बाई कुशवाहा एवं बेटे के साथ रहती है उसकी सास दिनांक 2-3-25 मंडला चली गयी थी, दिनांक 3-3-25 को सुबह लगभग 10-30 बजे घर में ताला लगाकर बेटे संकल्प के साथ अपनी ननद प्रीति पटेल के यहां मंडला चली गई थी, दिनांक 5-3-25 को शाम अपने घर वापस आई देखा मेन गेट का ताला लगा था मुख्य दरवाजे में लगे ताला के पास दरवाजा टूटा था अंदर जाकर देखी कमरे में रखी आलमारी के लॉकर का ताला टूटा था सामान बिखरा पड़ा लॉकर में सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर धारा 331, 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*2-* थाना गोहलपुर में दिनांक 12-10-25 को रात्रि में शिवांश दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी त्रिमूर्ति नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेडिसन होल सेल काम घर से ही करता है दिनांक 27-10-25 को शाम 6 बजे अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित पेत्रक मकान बघराजी कंुडम गया था दिनांक 7-10-25 को शाम 6 बजे वह परिवार सहित वापस आया देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा था अंदर देखा सामान बिखरा पड़ा था आलमारी का लॉक टूटा था आलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, 1 अंगूठी, चांदी की 4 पायल, नगदी 20-25 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपेार्ट पर अपराध क्रमांक 674/ धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के आसपास से सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये तथा मुखबिर लगाये गये मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर पियूष उर्फ चिन्टू को दबिश देते हुये पकड़ा गया जिसे थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर अम्बेडकर कालोनी त्रिमूर्तिनगर एवं अमखेरा गोहलपुर तथा थाना तिलवारा अंतर्गत चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये गहने अपनी बहन पूजा चौधरी निवासी रियान स्कूल के पास त्रिमूर्तिनगर के माध्यम से शिवांश साहू, संजय साहू एवं मनीषा साहू को लगभग ढाई लाख रूपये में बेचना तथा जेवर बेचने से मिले हुये रूपयों से टीव्ही फ्रिज एवं कूलर खरीदना बताये।

आरोपी चिंटू उर्फ पियूष अहिरवार से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड पी 6857 तथा चुराये हुये जेवरो को बेचने से मिले रूपयों से खरीदे हुये टीव्ही, फ्रिज जप्त करते हुये आरोपी पियूष उर्फ चिन्टू पिता डालचंद अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी चिकनी कुआ देवताल गढ़ा तथा पूजा चौधरी पति स्व. मोहन चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी रेयाल स्कूल के पास त्रिमूर्तिनगर को उपरोक्त प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।

चोरी के जेवर खरीदने वाले संजय साहू पिता द्वारका साहू उम्र 59 वर्ष, श्रीमति मनीषा साहू पति संजय साहू उम्र 47 वर्ष तथा शिवांशु साहू पिता संजय साहू उम्र 25 वर्ष तीनों निवासी मछली मार्केट दक्षिण मिलौनीगंज गोहलपुर को अभिरक्षा में लेते हुये खरीदे हुये चोरी के सोने चांदी के गहने सोने का 1 हार, 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी बाली, 2 चैन, 2 अंगूठी, 5 पेंडल, मंगलसूत्र की 10 नग गुरिया, 5 नग नाक की लोंग (सोना कुल वजनी 80 ग्राम) चांदी की 1 करधन, 2 जोड़ी पायल, 3 चूड़ी (कुल चांदी वजनी 250 ग्राम) कीमती लगभग 10 लाख रूपये के जप्त करते हुये कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया। थाना तिलवारा अंतर्गत हुई चोरी की घटना के सम्ंबंध में थाना तिलवारा पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

*उल्लेखनीय भूमिका* - नकबजनियों का खुलासा करते हुये चोरी करने वाले आरोपी एवं चोरी का माल बेचने में मद्द करने वाली महिला तथा चुराये हुये माल खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराया हुआ माल जप्त करने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे, उप निरीक्षक अम्बुज पांडे, प्रधान आरक्षक बालकृष्ण, आरक्षक आलोक, गोपाल राय, अभिरंजन, समरेन्द्र, दिनेश दुबे, जयकिशोर की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

थाना गोहलपुर एवं तिलवारा अंतर्गत हुई 3 नकबजनियों का खुलासा,

पुलिस ने 3 नकबजनियों का किया खुलासा,

जरूरी खबरें