Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले गोसलपुर क्षेत्र में टीकाकरण : एफएमडी बीमारी को काबू मे पाने टीकाकरण मे जुटा पशुपालन विभाग

Aditi News Team

Tue, Nov 18, 2025

एफएमडी बीमारी को काबू मे पाने टीकाकरण मे जुटा पशुपालन विभाग

गोसलपुर।सिहोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले गोसलपुर क्षेत्र के अनेक गांवों में पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ प्रफुल्ल मून के निर्देशन पर मवेशियों में एफएमडी यानी खुरपका मुंहपका बीमारी पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य तेजी से गांव-गांव पशुपालन विभाग के चिकित्सकों व गौ सेवकों द्वारा टीकाकरण का कार्य तेजी से किया।जा रहा है इस संबंध में डॉ.शशांक दुबे ने बताया की शीतकाल में पशुओं को मुंहपका खुरपका रोग होने की अत्यधिक संभावना होती है और इसके निदान न मिलने से उनकी जान भी जा सकती है इसके निदान के लिए टीकाकरण किया जाना आवश्यक होता है वर्तमान में शीतकाल प्रारंभ हो चुका है विगत दिवस में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है चूंकि मुंहपका-खुरपका रोग का प्रकोप शीतकाल में हो होता है जिसकी रोकथाम के लिये टीकाकरण-आवश्यक होता है उसी लिहाज से मुंहपका खुरपका रोग की रोकथाम के लिये सिहोरा विकासखंड की सभी पशु चिकित्सालयों द्वारा सघन टीकाकरण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है टीकाकरण अभियान की सतत मॉनिटरिंग विकासखंड स्तर व जिला स्तर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जा रही है क्षेत्र के गोसलपुर कछपुरा जुझारी घोराकोनी बंधा मनगांव सिमरिया घुघरी नवीन मुस्कुरा मसकुरी नैंगई गांव में एफएमडी बीमारी का टीकाकरण शत प्रतिशत की ओर है टीकाकरण होने से पशुपालक गौशाला संचालक डेयरी संचालक चिंता से मुक्त हो गए हैं गत सप्ताह अनेक मवेशियों में यह बीमारी के लक्षण देखने को मिले थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एफएमडी बीमारी को काबू मे पाने टीकाकरण मे जुटा पशुपालन विभाग

जरूरी खबरें