Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

हयूनिवर्सल स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न। : गोटेगांव में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

हयूनिवर्सल स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न।

गोटेगांव में विगत दिवस यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, गोटेगांव में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विद्यालय में छात्रों की शारीरिक क्षमता एवं खेल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 16.01.2026 से 21.01.2026 तक किया गया।

प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स व अन्य खेलकूद आयोजित किए गए जिसका क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल 16.01.2026 से 21.01.2026 तक तथा नूर से कक्षा 12वीं तक के सभी फाइनल दिनांक 22.01.2026 में सम्पन्न कर खेल दिवस मनाया गया।

सभी प्रतियोगिताओं में छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को शील्ड, मेडल्स एवं सर्टिफिकेट्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सुश्री शिल्पा पाठक ने सभी बच्चों की मुक्त कंठ से भूरि भूरि प्रशंसा की साथ ही भविष्य में अच्छी खेल भावना के साथ उत्कृष्ट खेल खेलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन रखते हुए अपने खेल को खेलना चाहिए। "एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।" कार्यक्रम में समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अंत में अरविंद पटेल ने सभी का आभार जताया और कहा, "पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो होगे लाजबाव।" खेल कूद से विद्यार्थियों में स्फूर्ति, सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक विकास एवं अनुशासन का समावेश होता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

हयूनिवर्सल स्कूल गोटेगांव

जरूरी खबरें