Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह पटैल करेंगे : बरमान मेले का शुभारंभ 12 जनवरी को

Aditi News Team

Fri, Jan 9, 2026

बरमान मेले का शुभारंभ 12 जनवरी को

नरसिंहपुर। प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते व नर्मदापुरम सांसद चौ. दर्शन सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में बरमान मेले का शुभारंभ सोमवार 12 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे से ग्राम पंचायत बरमानखुर्द के ब्रह्माण घाट में किया जायेगा।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक तेंदूखेड़ा  विश्वनाथ सिंह पटैल करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, गोटेगांव विधायक  महेन्द्र नागेश, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ व पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल,  रामसनेही पाठक, जनपद पंचायत चांवरपाठा के अध्यक्ष सोबरन सिंह ठाकुर व उपाध्यक्ष  आयुष रघुवंशी, जनपद पंचायत करेली की अध्यक्ष सुश्री प्रज्ञा परिहार व उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू साहू की उपस्थिति रहेंगी।

Tags :

बरमान मेला

जरूरी खबरें