Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चाचा नेहरू को किया याद

Aditi News Team

Fri, Nov 14, 2025

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चाचा नेहरू को किया याद

गाडरवारा । पुरानी गल्ला मंडी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एच व्ही रफीक ने कहा कि नेहरू जी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनके आदर्श आज भी प्रेरणादायक हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारा जाता था। इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष संगीता जायसवाल, पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि हमें पंडित नेहरू के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अनिल साहू आभार प्रदर्शन सतीश सैनी ने करते हुए नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला । इस मौके पर कांग्रेस नेता ठाकुर शरद सिंह, उमा गुप्ता, सुमत ठाकुर, मुकेश गुप्ता बंटू ,विनोद ठाकुर, मेंहमूद पहलवान ,अशोक मंगलानी, सर्वेश्वर पांडे, नीलू दुबे,के के गुर्जर, आयुष जैन, संजय कौरव, टिंगु राजपूत, यस राय, एडवोकेट सत्यवती चौधरी, चांदनी दीक्षित, प्रीति मालवीय, मधु साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चाचा नेहरू को किया याद

जरूरी खबरें