Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार की झलक : कन्या नवीन स्कूल में विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित

Aditi News Team

Fri, Jan 9, 2026

कन्या नवीन स्कूल में विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित

माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार की झलक

गाडरवारा विगत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा के अधीनस्थ जनशिक्षा केन्द्रो के माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं सामाजिक चेतना का विकास करना रहा। प्रदर्शनी के उदघाटन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती पूजन उपरांत उदबोधन से किया गया। प्रदर्शनी में जनशिक्षा केंद्र चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी के विज्ञान खंड में विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा मॉडल, जल संरक्षण प्रणाली, मानव शरीर के अंगों की संरचना, विद्युत परिपथ, ज्वालामुखी मॉडल जैसे प्रयोगात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग को सरल भाषा में समझाया गया। गणित खंड में ज्यामितीय आकृतियाँ, पाइथागोरस प्रमेय, क्षेत्रफल, परिमाप के मॉडल, गणितीय पहेलियाँ, फ्रैक्टल डिज़ाइन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सामाजिक विज्ञान खंड में भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाएँ, स्वतंत्रता आंदोलन, भौगोलिक मानचित्र, जलवायु परिवर्तन, ऐतिहासिक धरोहरें विषयक चार्ट व मॉडल प्रदर्शित किए गए। पर्यावरण खंड में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल एवं चार्ट विद्यार्थियों ने बनाये। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक प्रदूषण पर भाषण, पर्यावरण गीत, लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल अंतर्गत आर पी महिलाँग,के के राजोरियां,योगेंद्र झारिया, अर्पणा ब्राउन, प्रीति पचौरी ने मॉडलो सहित सभी विधाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे,प्राचार्य एस के मिश्रा, सुशील शर्मा, लेखा कौरव एवं बीआरसी संदीप स्थापक ने भी विभिन्न मॉडलो को देखा एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। अंत में मॉडल विधा के तहत सामाजिक विज्ञान विषय से विजय अहिरवार को प्रथम,खुशी सोनी को द्वितीय, गणित विषय में अभिनव विश्वकर्मा को प्रथम, नीलम कोरी को द्वितीय, पर्यावरण विषय में हर्ष कहार को प्रथम, आनंद नोरिया को द्वितीय, सेमिनार विधा में अंकिता धानक को प्रथम, खुशबू केवट को द्वितीय, लघुनाटिका विधा में कन्या नवीन गाडरवारा टीम को प्रथम, शा मा शाला बोदरी टीम को द्वितीय,पर्यावरण गीत विधा में प्रकृति कौरव को प्रथम, प्राची गुर्जर को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर अतिथियों ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार दिये गये। समापन अवसर पर सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर सीखने का अवसर देती हैं और उनमें नेतृत्व व प्रस्तुति कौशल विकसित करती हैं। बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ यहाँ दूर दूर से आये है ये प्रसन्नता की बात है। प्राचार्य लेखा कौरव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को सीखने के अवसर मिलते है। कार्यक्रम को आर पी महिलांग़, के के राजोरिया, योगेंद्र झारिया, अर्पणा ब्राउन ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय अवस्थी एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी बीएसी मनीराम मेहरा ने किया। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में चंद्रकांत साहू,अपसार खान, अवधेश पटैल, दीपक स्थापक, पंकज पाठक, बनवारीलाल नागवंशी, आजाद कौरव, देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, नेपाल झारिया, सुरेन्द्र राजपूत, प्रमोद पठारिया, मधुसूदन पटैल, अमित पटैल आदि का सहयोग सराहनीय रहा। उपरोक्त आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के अनुसार डीईओ प्रतुल इंदुरख्या एवं डीपीसी मनीष चौकसे के निर्देशन में किया गया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

जरूरी खबरें