Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

सीईओ जिला पंचायत ने दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान की गतिविधियों का किया : सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने किया विकासखंड करेली के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Dec 21, 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने किया विकासखंड करेली के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत ने दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान की गतिविधियों का किया अवलोकन

नरसिंहपुर। जिले में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को गति देने के लिए चलाए जा रहे दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान (द्वितीय चरण) के तहत सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने करेली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री नागेश पशुपालकों के घर पहुंचे। उन्होंने विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पशुपालकों से चर्चा करते हुए कम लागत में कैसे अपने दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाए और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने अभियान के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। निरीक्षण के दौरान एव्हीएफओ करेली श्री सौरभ नागवंशी, विभागीय टीम, क्षेत्रीय गौसेवक और अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें