Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बालदिवस अत्यंत धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया : गाडरवारा बाल भारती पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Aditi News Team

Sat, Nov 15, 2025

गाडरवारा बाल भारती पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बालभारती पब्लिक स्कूल गाडरवारा में आज (14/11/25) बालदिवस अत्यंत धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय ने सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।

इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा गीत, नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। प्राचार्य डॉक्टर अनुराग पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को बालदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यार्थियों को पिकनिक पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने विभिन्न मनोरंजक खेल खेले तथा मनोरंजन से भरपूर समय बिताया। दोपहर के भोजन के बाद सभी विद्यार्थी हर्षोल्लास के साथ विद्यालय लौट आए।

आज का यह दिन बच्चों के लिए अत्यंत यादगार और स्मरणीय बन गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बालभारती पब्लिक स्कूल गाडरवारा

बालदिवस अत्यंत धूमधाम और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया

जरूरी खबरें