Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

551 फीट की चुनरी मां को होगी अर्पण : गाडरवारा में बसंत पंचमी पर निकलेगी मां नर्मदा की चुनरी यात्रा

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

गाडरवारा में बसंत पंचमी पर निकलेगी मां नर्मदा की चुनरी यात्रा

551 फीट की चुनरी मां को होगी अर्पण

गाडरवारा। हम सबकी आस्था की केंद्र मां नर्मदा जी का प्रकटोत्सव पर्व जिसे सामान्यतया नर्मदा जयंती कहा जाता है हमारे क्षेत्र में यह पर्व बड़ी श्रद्धा भक्ति एवं धूमधाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में मां नमामि नर्मदा भक्त समिति द्वारा विगत 25 वर्षों से पूर्व में भटेरा वर्तमान में ककराघाट में विशाल भंडारा, चुनरी अर्पण एवं दीपदान का आयोजन करती आ रही है। सर्व कल्याण की मनोकामना से मां नर्मदा जी विगत 12 वर्षों से नर्मदा जयंती पर्व के पूर्व बसत पंचमी पर्व पर मां नर्मदा चुनरी मनोरथ यात्रा का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष यात्रा का 13 वा वर्ष है हर वर्ष बसंत पंचमी पर समिति सदस्यों द्वारा नर्मदा जी का आह्वान कर कलश में नर्मदा जल लाया जाता है जो यात्रा में मां नर्मदा जी की प्रतिमा के साथ स्थापित रहता है इस वर्ष मां नर्मदा चुनरी मनोरथ यात्रा का आयोजन दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से मां नर्मदा मंदिर छिड़ाव घाट से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होती हुए मां नर्मदा मंदिर जैन मंदिर के सामने समापन एवं प्रसादी वितरण होगा। जिसके उपरांत नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर ककराघाट में कन्याभोज एवं भंडारा प्रातः 10 बजे से,हवन पूजन, चुनरी अर्पण, दीपदान एवं महाआरती का आयोजन शाम 5 बजे रहेगा। इस अवसर पर उक्त आयोजनो में समिति के ओपी कनकने,राकेश शर्मा,राव संदीप सिंह,अवधेश रूसिया,आशीष राय ने समस्त गणमान्य नागरिकों एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नर्मदा की चुनरी यात्रा

जरूरी खबरें