Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

भगवान ब्रह्मा की तपोभूमि ब्रह्मांड घाट के दोनों तटों पर : बरमान में मां नर्मदा में साफ सफाई आज शुक्रवार को

Aditi News Team

Thu, Dec 11, 2025

बरमान में मां नर्मदा में साफ सफाई आज शुक्रवार को

भगवान ब्रह्मा की तपोभूमि ब्रह्मांड घाट के दोनों तटों पर मकर संक्रांति के पवन पर ऐतिहासिक मेला लगता है lइस मेले में श्रद्धालु भक्त जनों को और व्यापारियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े l मां नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की पहल को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह जी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र नागेश जी लगातार इस मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्य कर रहे हैं l और जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि भी चाहते हैं कि इस मेले को भव्य रूप मिले इस हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं l इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के निर्देशन , मार्गदर्शन में लगातार कार्य किया जा रहा है l इन बातों को लेकर तह शील स्तरीय आदि मान्य पत्रकार जीवेश चौरसिया, राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी, अभय हिंदुस्तानी, महासचिव राजकुमार कौरव , सन्ना खान गीत गोविंद पटेल, प्राणी मित्र समिति की प्रमुख विनय पटेल के द्वारा अपने साथियों के साथियों के साथ लेकर साफ सफाई अभियान किया जाएगा l राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी बीड़ा उठाते हुए उठाते हुए जिले के समस्त पत्रकार संगठन के पदाधिकारी सदस्यों से आग्रह है कि आज शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से साफ सफाई की जाएगी इस हेतु समस्त पत्रकार साथियों के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी नर्मदा प्रेमी को भक्त प्रेमी आदि की उपस्थिति अपेक्षित है l और मध्य प्रदेश की जीवन दयनी मां नर्मदा नदी प्रदूषण मुक्त करने को लेकर एक पहल है l जय मां नर्मदा की जय, जय मां गोमाता की l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बरमान,जिला नरसिंहपुर

जरूरी खबरें