Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों में तेजी लाने के दिए : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

Aditi News Team

Sat, Nov 22, 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

नरसिंहपुर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जिले की गोटेगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 118 के न्यूनतम प्रगति वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण शुक्रवार को किया। उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों जायजा लिया। उन्होंने एसआईआर के कार्य में बीएलओ को प्रगति लाने और शतप्रतिशत कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान केन्‍द्र क्रमांक 71 डोकरघाट में भूरीबाई पति अद्दीलाल का फार्म स्‍वयं भरा।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने मतदान केन्द्र क्रमांक 71 डोकरघाट, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 185 बकौरी, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 231 मुंगवानी, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 253 पाठा पिपरिया, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 242 महगांव, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 239 आलोद, मतदान केन्‍द्र क्रमांक 180 बरपानी का निरीक्षण किया।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें