Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बरमान घाट, ककरा घाट और चिनकी घाट में लगने वाले मेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया

Aditi News Team

Wed, Nov 5, 2025

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बरमान घाट, ककरा घाट और चिनकी घाट में लगने वाले मेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को नर्मदा नदी के तट पर प्रतिवर्ष बरमान घाट, ककरा घाट और चिनकी घाट में लगने वाले प्रसिद्ध मेलों की तैयारियों के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने मेला स्थल पर टेंट की व्यवस्था और नदी के किनारे स्नान करने वालों के लिए सुरक्षात्मक रूप से निर्धारित सीमा निश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे कोई भी श्रद्धालु निर्धारित सीमा के अंदर प्रवेश न कर सकें। उन्होंने नर्मदा नदी के गहरे स्थलों पर हमेशा गोताखोरों को तैनात रखने के निर्देश दिए। मेला स्थल में बुजुर्ग, महिला और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। कंट्रोल रूम स्थापित कर नियमित रूप से एनाउंसमेंट करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों से मेला के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मेला स्थल पर रास्ता निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मेला स्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि नदी में संचालित होने वाले मोटरबोट में निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति नहीं बैठ सकेंगे। मोटरबोट में जीवनरक्षक सामग्री जैसे लाइफ जैकेट, टार्च, रस्सी आदि रखना होगा। उन्होंने मेला स्थल पर गोताखोरों को तैनात रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने मेला स्थल पर पार्किंग, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, कंट्रोल रूम, कैमरे, जनरेटर, शौचालय, घाटों की साफ- सफाई, मोटरबोट, तैराक आदि से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेले से संबंधित रोडों की मरम्मत, पु‍लों पर रैलिंग लगाने, गड्ढों का समतलीकरण और मेला पहुंच मार्ग की साफ- सफाई का कार्य किया जावे। वाहन स्टैण्ड और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि एसडीआरएफ के द्वारा तैराकों और गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नर्मदा नदी में गहराई वाले स्थान पर सांकेतिक चिन्ह लगाने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि दुकानों के सामने डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें। जिससे कूड़ा-करकट डस्टबिन में ही डाला जा सके। उन्होंने मेला स्थल पर पर्याप्त चिकित्सकों की ड्यूटी आवश्यक लगाई जाए और एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक

नर्मदा तटों का किया निरीक्षण

जरूरी खबरें