Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

जेल प्रशासन की सराहना कर जेल की साफ- सफाई एवं अनुशासन की प्रशंसा की : कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने किया केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Jan 8, 2026

कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने किया केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण बुधवार को किया। उन्होंने जेल में बंदी बैरिकों, जेल अस्पताल, भोजन व्यवस्था, बंदियों के कौशल उन्नयन के लिए संचालित कपड़ा उद्योग, लौह उद्योग, बढ़ई कारखाना, पावरलूम, प्रिटिंग प्रेस, सिलाई कारखाना, शिक्षा सदन पाठशाला, लायब्रेरी आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जेल में परिरूद्ध बंदियों/ हवालातियों से चिकित्सा सुविधा, साफ- सफाई, भोजन, शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बंदियों को अच्छे कार्यों एवं नया हुनर सीखने में अपना समय लगाने की सलाह दी, जिससे वे रिहा होने के पश्चात अच्छे सामाजिक नागरिक बनकर अपना जीवनयापन कर सकें और समाज में अच्छा स्थान पाकर पुर्नस्थापित हो सके। महिला बंदियों से स्वास्थ्य, भोजन, मुलाकात एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। जेल में बंदियों के सुधार के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों के लिए जेल प्रशासन की सराहना कर जेल की साफ- सफाई एवं अनुशासन की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री अजमेर सिंह ठाकुर, उप जेल अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार व्यास, सहायक जेल अधीक्षक श्री आशीष खरे सहित जेल के अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें