Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

जिला कलेक्टर आगर को आमंत्रण देते समिति के पदाधिकारी : गो नवरात्रि महामहोत्सव का जिला कलेक्टर आगर को आमंत्रण देते समिति के पदाधिकारी

Aditi News Team

Wed, Oct 15, 2025

गो नवरात्रि महामहोत्सव का जिला कलेक्टर आगर को आमंत्रण देते समिति के पदाधिकारी

आगर-बडौद।जिले के बडौद जनपद में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में आगामी 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने वाले गो नवरात्रि महामहोत्सव के लिए तैयारी के लिए श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी समिति के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर आगर मालवा को आमंत्रण देकर उन्हें महामहोत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया ।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा पर स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी तदनानुसार 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा एवं महोत्सव में गो पुष्टि महायज्ञ,अखंड सुरभि संकीर्तन, श्री सुरभि मंत्र जप अनुष्ठान,रात्रिकालीन भजन संध्या व ग्वाल प्रशिक्षण एवं पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न आयोजन के साथ गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर गोचारण लीलाओं जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के मध्य होंगे साथ ही महामहोत्सव में पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज के दिव्य दरबार के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान भी इस महामहोत्सव में दिव्य दरबार के माध्यम से होगा ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गो नवरात्रि महामहोत्सव का जिला कलेक्टर आगर को आमंत्रण देते समिति के पदाधिकारी

जरूरी खबरें