Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

32 कैमरा में सिर्फ 5 कैमरे चालू है जिनकी रिकॉर्डिंग हो रही है, : पार्षद संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने संपूर्ण करेली नगर के सीसीटीवी कैमरे चालू करने पत्र दिया

Aditi News Team

Tue, Dec 16, 2025

करेली।आज महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड की पार्षद संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने संपूर्ण करेली नगर के सीसीटीवी कैमरे चालू करवाने हेतु कलेक्टर मैडम को तहसीलदार के द्वारा, तहसीलदार, नगर निरीक्षक थाना करेली, सीएमओ नगर पालिका करेली के नाम पत्र दिया। जिसमें करेली नगर के सभी कैमरे चालू करवाने हेतु, अंडर ब्रिज में जो गंदा पानी बह रहा है स्थाई रूप से बंद करने हेतु, पावर हाउस के सामने ओवर ब्रिज के नीचे खंड में जो कचरा घर बना हुआ है। उसको बंद करने हेतु, ओवर ब्रिज के नीचे महेंद्र वार्ड एवं पावर हाउस के सामने ओम बेकरी से लेकर मां दुर्गा मंदिर तक खंड मे जो अतिक्रमण हैं। सभी अतिक्रमणों को अलग करने का निवेदन किया गया, आज पार्षद संगीता शर्मा ने थाना करेली जाकर टीआई सर के साथ एलसीडी में सभी कैमरे 33 मिनट तक चेक किये। जिसमें 32 कैमरा में सिर्फ 5 कैमरे चालू है। जिनकी रिकॉर्डिंग हो रही है, 6 कैमरे जिनकी रिकॉर्डिंग नहीं हो रही है, बाकी सभी कैमरे पूर्ण रूप से बंद है। सीएमओ सर नगर पालिका करेली से आश्वासन मिला है। कि सभी कैमरे चेक करके चालू करवा दिए जाएंगे एवं बाकी समस्या का हल भी अतिशीघ्र कर दिया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

करेली थाना प्रभारी

जरूरी खबरें