Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

गोटेगांव के 15 वार्डों और आसपास के ग्रामीणों में नाराजगी : गरीबों को भूमि पट्टा दिलाने की मांग, जन एकता समिति ने एसडीएम और सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Dec 10, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

गरीबों को भूमि पट्टा दिलाने की मांग, जन एकता समिति ने एसडीएम और सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

गोटेगांव के 15 वार्डों और आसपास के ग्रामीणों में जानकारी के अभाव पर नाराज़गी

नरसिंहपुर जिले में मंगलवार को जन एकता समिति श्रीधाम के नेतृत्व में गोटेगांव नगर के 15 वार्डों और आसपास के ग्राम बागासपुर सहित क्षेत्र के वंचित एवं गरीब लोगों को शासन की भूमि पट्टा योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम और नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने आरोप लगाया कि शासन स्तर से जारी आदेशों के बावजूद क्षेत्र के पात्र नागरिकों को न भूमि पट्टा प्रक्रिया की जानकारी दी गई है और न ही सर्वे की स्पष्ट व्यवस्था की गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कलेक्टर कार्यालय शहरी विकास नरसिंहपुर के पत्र क्रमांक 582/डूडा/2025 दिनांक 20 नवंबर 2025 तथा नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार भूमिहीनों को पट्टा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 31 दिसंबर 2020 तक शासकीय भूमि पर निवासरत पात्र लोगों को सर्वे कर पट्टा प्रदाय किया जाना है। सर्वेक्षण दल को 13 दिसंबर 2025 तक सूची प्रस्तुत कर 14 दिसंबर को प्रारंभिक सूची प्रकाशित करने के निर्देश जारी हैं।

जन एकता समिति ने मांग की कि इस योजना की जानकारी वार्ड प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रेस और माइक एलाउंस के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जाए ताकि कोई पात्र परिवार वंचित न रह जाए। समिति ने विशेष रूप से गांधी वार्ड, आजाद वार्ड, बजरंग वार्ड, हरदौल वार्ड और गुरुनानक वार्ड जैसे क्षेत्रों का उल्लेख किया, जहां बड़ी संख्या में एससी-एसटी व गरीब परिवार वर्षों से निवासरत हैं लेकिन उनके पास भूमि संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है।

समिति ने यह भी कहा कि पूर्व में कई नागरिकों ने लोकसेवा केंद्र और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए थे, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ लेकिन परिणाम नहीं मिले। इसलिए पहले से उपलब्ध सूची को आधार बनाकर नई सूची तैयार की जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए।

समिति ने प्रशासन से कहा कि प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाई जाए, क्योंकि वर्तमान स्थिति में जागरूकता और सर्वे का समय बेहद कम है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय पर पहल नहीं की तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गोटेगांव स्थानीय प्रशाशन

गोटेगांव एसडीएम

जरूरी खबरें