Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण : उप मुख्यमंत्री का दौरा स्वास्थ्य विभाग में भरती का मुद्दा गरमाया

Aditi News Team

Sat, Jan 10, 2026

उप मुख्यमंत्री का दौरा स्वास्थ्य विभाग में भरती का मुद्दा गरमाया

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजो से मिलकर जाना इलाज के बारे में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हुए शामिल, सेडमैप के माध्यम से हुई भरती का मुद्दा गरमाया

उमरिया - जिले के दौरे पर आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग की बैठक लिए वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए कहे कि हम लोगों को लगातार दौरे करने चाहिए ताकि विभाग के अधिकारियों का मनोबल बढ़ता रहे वहीं मिडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर बैठक में चर्चा करने की बात किए।

उमरिया जिले के दौरे पर आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि हम लोगों को लगातार दौरे करने चाहिए और अधिकारियों को भी लगातार लगना चाहिए और हमारा यह दौरा इसलिए होता है कि जब तक हम अस्पताल में जाएंगे नहीं, हमारी लगातार दौरे से हमारे नीचे के अधिकारी भी प्रेरणा लेंगे, जब हम लगातार दौरे करते रहते हैं तो वहां की समस्याएं भी मालूम पड़ती हैं और उसका समाधान भी वह कर पाते हैं और नीचे के लोग भी संतुष्ट होते हैं और इस बात के लिए भी कि हम लगातार मेहनत कर रहे हैं तो हमारे अधिकारी आकर देखते हैं, वही जब मीडिया द्वारा पूछा गया कि उमरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग के एक ही अधिकारी के पास चार जिम्मेदारियां हैं सीएमएचओ, बीएमओ, मलेरिया, विभाग और डी एच ओ 1 यदि इनका विकेंद्रीकरण कर दिया जाए तो सुधार हो वहीं इसके जवाब में मंत्री द्वारा कहा गया कि आपके सुझाव पर हम विचार करेंगे अभी तो स्वास्थ्य विभाग की बैठक ले रहे हैं और वहां पर इन सभी विषयों पर चर्चा होगी वही मीडिया द्वारा जब पूछा गया कि सेडमैप की भर्ती को लेकर काफी विसंगतियां हैं और जिले के युवा मांग कर रहे हैं कि इस भरती को सार्वजनिक किया जाए, और इसकी सूची अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है वहीं मीडिया द्वारा यह भी कहा गया कि लगातार इसकी शिकायतें हो रही है, जनसुनवाई से लेकर भोपाल तक शिकायत की गई है, इस भर्ती में पारदर्शिका नहीं बरती गई, इस पर मंत्री द्वारा कहा गया कि अभी हम बैठक कर रहे हैं और उसमें इस बात को लेकर चर्चा करेंगे, वही मीडिया द्वारा कहा गया कि जनसंपर्क विभाग इस बात को लेकर खंडन कर देता है कि स्वास्थ्य विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुखिया ही सी एम एच ओ है, इस पर मंत्री द्वारा कहा गया की जवाबदारी तो लेना पड़ेगा।

गौरतलब है कि सारे मुद्दों पर मंत्री द्वारा गोलमोल जवाब देकर सारे मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया यदि यही हाल रहा तो जिले में जिस कदर भ्रष्टाचार मचा है उसको खुले आम बढ़ावा मिलता रहेगा और जनता त्राहि त्राहि करती रहेगी, ऐसे में प्रदेश और केंद्र सरकार के सुशासन के नारे मात्र दीवारों की शोभा बढ़ाने तक ही सीमित रह जाएंगे।

सुरेन्द्र त्रिपाठी

उमरिया

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला

जरूरी खबरें