2 विधिविवादित बालक एवं 4 आरोपी युवक गिरफ्तार : थाना बरगी क्षेत्र अन्तर्गत विगत 03 माह के अन्दर हुई चोरी, लूट, डकैती का खुलासा
Aditi News Team
Sun, Nov 23, 2025
थाना बरगी क्षेत्र अन्तर्गत विगत 03 माह के अन्दर हुई चोरी, लूट, डकैती का खुलासा
2 विधिविवादित बालक एवं 4 आरोपी युवक गिरफ्तार
अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी-
अप क्रः- 511/25 धारा 310(2),303(2) बीएनएस
अप क्रः- 390/25 धारा 303(2) बीएनएस
अप क्र 529/25 धारा 309(6) बीएनएस
अप क्र 530/25 धारा 309(4) बीएनएस
नाम पता गिरफ्तार आरोपी -
1- अमन नाथ उर्फ गनपत पिता अनिल नाथ उम्र 18 वर्ष निवासी महगवॉ डूंगा बरेला
2- पवन बर्मन उर्फ गोविंद पिता भगवान दास बर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी पण्डित देवरी बरगी
3- मंजीत झारिया उर्फ सुजल पिता हेमंत कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी हरई बरगी
4- सजल उर्फ सृजलज कछवाहा पिता सुनील कछवाह उम्र 18 वर्ष निवासी बंसत नगर बरगी
5- 17 वर्षिय विधिविवादित बालक
6- 15 वर्षिय विधिविवादित बालक
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन 04 सुश्री अंजना तिवारी , नगर पुलिस अधीक्षक बरगी संभाग श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बरगी परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुमार के नेतृत्व में बरगी अंतर्गत हुई चोरी,, लूट एवं डकैती का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना क्र 01- थाना बरगी मे दिनांक 18.08.25 को अनिल विश्वकर्मा निवासी. हतवा जिला रीवा ने रिपोर्ट लेख कराया कि वह दिनांक 09.08.25 को नागपुर से रीवा अपनी नीली रंग की अपाचे मोटरसाईकल से जा रहा था , ग्राम निगरी मे रात्री हो जाने से निगरी बस स्टाप पर आराम करने के लिये रुका जहाँ वह मोटरसाईकल खडी कर सो रहा था , जब सो कर उठा तो देखा कि उसकी मोटरसाईकल वहाँ नही थी, जो अज्ञात चोरो द्वारा उसकी मोटरसाईकल को चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 390/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
घटना क्र 02- थाना बरगी मे दिनांक 18.10.25 को अर्जुन धुर्वे निवासी. ग्राम रेंगाझोरी थाना बरगी ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 16.10.25 की रात्री को वह ज्ञानगंगा कालेज से अपने घर ग्राम रेंगाझोरी काम से वापस आ रहा था, जो वापस आते समय रास्ते मे मरहापाठा जंगल मे अज्ञात 06 लोगो ने 02 मोटरसाईकल से उसका पीछा कर उसके साथ मारपीट कर उसकी एसपी साईन मोटरसाईकल क्र एमपी 20 एनएक्स 0565 को लूट कर ले गये है कि रिपोर्ट पर अप क्र 511/25 धारा 310(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
घटना क्र 03- थाना बरगी मे दिनांक 31.10.25 को मनोज वर्मन उम्र 45 साल निवासी. . ग्राम रैपुरा थाना बरगी ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 28.10.25 को वह सुबह मेथी भाजी लेकर जबलपुर मंडी अपनी नीली रंग की स्कुटी क्र एमपी 20 जेडयु 5474 को लेकर जा रहा था बरगी रेस्ट एरिया के आगे पूल पर एक मोटरसाईकल मे 03 लडके उसकी गाडी का पीछा कर आये एंव गाडी अडाकर गाडी रोककर चाकु दिखाकर उसकी गाडी , गाडी मे लोड मेथी भाजी एंव उसका मोबाईल छुडा कर जबलपुर की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर अप क्र 530/25 धारा 309(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
घटना क्र 04- थाना बरगी मे दिनांक 31.10.25 को हरिओम कुलस्ते 48 साल निवासी. ग्राम तिन्सा थाना बरगी ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 31.10.25 को सुबह करीबन 05.00 बजे वह अपने घर से अपनी प्लेटिना मोटरसाईकल क्र एमपी 20 जेडएस 2523 मे सब्जी बांधकर जबलपुर मंडी बेचने जा रहा था जैसे ही चुरिया पाल्ट्री फार्म के आगे पहुंचा एक मोटरसाईकल मे 03 लडके उसकी गाडी का पीछा कर उसके सामने गाडी अडाकर उसे रोका , चाकू दिखाकर मारपीट कर उससे उसका प्लेटिना मोटरसाईकल , पर्स जिसमे 15000 रु थे, एंव मोबाईल एंव मोटरसाईकल मे बंधी शब्जी छुडा लिये इतने मे पीछे से एक अन्य मोटरसाईकल चालक परमानंद पटेल पिता मुलचंद पटेल का अपनी मोटरसाईकल से आये उससे भी मारपीट कर उससे उसका मोबाईल एंव 2000 रु छुडा कर जबलपुर की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर थाना बरगी मे अप क्र 529/25 धारा 309(6) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उपरोक्त सभी मामलो मे आरोपियो की तलाशपतसाजी हेतु सघन अभियान चलाया गया । थाना प्रभारी बरगी प्र.उ.पु.अ हेमन्त कुमार द्वारा प्रतिदिन समय बदल बदल कर थाना बरगी मे बिना नंबर के वाहनो को चैक करने हेतु सघन वाहन चौकिंग लगायी गयी ।
दिनांक 22.11.25 की देर रात्रि निगरी के चैकिंग के दौरान बिना नंबर की एसपी साईन , एंव बिना नंबर की लाल रंग की स्पलेंडर मोटर साईकल मे सवार दो वाहन चालक जबलपुर से निगरी की ओर आते दिखे जो पुलिस की चैकिंग देखकर भागने लगे जिन्हें पीछा करते हुये घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम अमन नाथ उम्र 18 वर्ष एवं दूसरे ने नाम व उम्र 17 वर्ष बतायी जिनसे बिना नम्बर के वाहनों के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात न होना बताये सघन पूछताछ पर दोनों ने दिनांक 16.10.25 को ग्राम मरहापाठा मे पवन बर्मन, मंजीत झारिया तथा अन्य 17 वर्षिय एवं 15 वर्षिय साथियो के साथ एसपी साईन मोटर साईकल छीनना एंव दुसरी मोटर साईकल लाल रंग की स्पलेंडर को घटना मे प्रयुक्त करना बताते ।
सरगर्मी से तलाश करते हुये पवन बर्मन, मंजीत झारिया तथा एक 15 वर्षिय विधि विवादित बालक को अभिरक्षा मे लिया गया, एक 17 वर्षिय विधि विवादित बालक पूर्व से अवैध वसूली के प्रकरण में जेल में निरूद्ध है।
मंजीत झारिया के घर पर 3 वाहन मिले जिनके सम्बंध मे पूछताछ करने पर मंजीत ने 17 वर्षिय साथी एवं सुनील कछवाह के साथ अपाचे मोटर सायकिल चोरी करना तथा एक बिना नम्बर की स्कूटी एवं प्लेटीना मोटर सायकिल छीनना बताया आरोपी की निशादेही पर एक नीली रंग की बिना नंबर की स्कुटी जो अप क्र 530/25 मे लूटी गई थी, एंव एक नीली रंग की अपाचे मोटरसाईकल जो अप क्र 390/25 मे चोरी गई थी, अप क्र 529/25 की प्लेटिना मोटर साईकल जप्त करते हुये आरोपी सुनील कछवाहा को भी अभिरक्षा में लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी बरगी परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुमार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सरिता पटैल, प्रधान आरक्षक विजय पटैल, होमन लाल, आरक्षक अजय शर्मा, मिथिलेश जायसवाल, चन्द्रशेखर, विपुल सिंह, राजेश विश्वकर्मा, राज नागवंशी, मुकेश गुप्ता, मयंक चौरसिया , मुकेश डेहरिया , राजेश मेहरा मुकेश पटले की सराहनीय भूमिका रही
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक