Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल व अन्य अतिथियों ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मां सरस्वती जी का पूजन- अर्चन और दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री नीरज दुबे, श्री रामस्‍नेही पाठक व अन्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय सिंहपुरबड़ा की छात्रा खुशी कश्‍यप ने कक्षा 12 वीं में मध्‍यप्रदेश में दिव्‍यांग श्रेणी में तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने पर प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। खुशी ने बताया कि वर्तमान में पीजी कालेज में बी.ए. फर्स्‍ट इयर में अध्‍यनरत है एवं उनका लक्ष्‍य आईएएस बनना है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मजदूरी एवं मूर्तिकला का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरसिंहपुर श्रीमती अंजना त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी नरसिंहपुर श्री मनीष चौकसे, एपीसी श्री समीर त्यागी, एडीपीसी रमसा श्री विपनेश जैन, एपीसी श्रीमती अंजू शर्मा, अन्य अधिकारी- कर्मचारी, दिव्यांग विद्यार्थी और नागरिक मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से अन्य दिव्यांग बच्चों को भी आगे बढ़ने व सीखने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी में किसी न किसी की चीज की कमी रहती है, लेकिन जो हमारे पास है उसके माध्यम से हम अपने आपको कैसे बेहतर बनाएं और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि जिले के शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय सिंहपुरबड़ा की छात्रा खुशी कश्यप, जिन्होंने राज्य मैरिट में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आज हम सभी के बीच में मौजूद है और हमें उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि अपनी प्रतिभाओं को पहचानकर आगे बढ़ें, इस कार्य में अभिभावक और समाज के सभी वर्ग इसमें अपना सहयोग दें। हमारा प्रयास है कि हम दिव्यांग बच्चों को ऐसा प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं, जिससे वे अपनी प्रतिभाओं को निखाकर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। आपके मन में जो भी कार्य है वह दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ करेंगे, तो जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि आप अपनी पढ़ाई अच्छे से करें और खेलों में भी आगे बढ़ें और जो कार्य आपको पसंद है वह कार्य करें। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी अपनी सहभागिता दें।

विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 25 मीटर दौड़, नीबू चम्मच दौड़, रंगोली, चित्रकला, मटकीफोड़, मेहंदी, बकेटिंग द बाल, कुर्सी दौड़, नृत्‍य एवं गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से 8 तक के 102 दिव्यांग छात्र- छात्राओं ने अपनी सहभागित दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आराध्‍या विश्‍वकर्मा व देवांश रजक ने नृत्‍य प्रस्तुति दी। सीडब्‍लूएसएन छात्रावास के दिव्यांग छात्र- छात्राओं ने सामूहिक देश भक्ति गीत मॉं तुझे सलाम गीत को प्रस्तुत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ में अमरजीत लोधी प्रथम, शिवांगी गोंड़ द्वितीय, महक बी तृतीय एवं रंगोली प्रतियोगिता में जानकी धानक प्रथम, प्रियांशी कुशवाहा द्वितीय, भानुमति कहार तृतीय स्थान पर रहे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पार्थ कीर ने प्रथम, अनिल चौधरी ने द्वितीय एवं देवांश रजक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में रागिनी सेन प्रथम, आराध्या पटेरिया द्वितीय, रक्षा श्रीवास तृतीय स्थान पर रहे। नींबू चम्मच में खुशी नामदेव प्रथम, शिवांगी गोंड द्वितीय, दीक्षा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

विश्व दिव्यांग दिवस के

जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

जरूरी खबरें