Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया : प्रतापगढ़ में 3 करोड़ की ड्रग्स व कैश बरामद, जेल में बंद माफिया राजेश मिश्रा की पत्नी रीना समेत 5 गिरफ्तार,

Aditi News Team

Sun, Nov 9, 2025

प्रतापगढ़ में 3 करोड़ की ड्रग्स व कैश बरामद, जेल में बंद माफिया राजेश मिश्रा की पत्नी रीना समेत 5 गिरफ्तार, 24 घंटे चली नोट गिनती

प्रतापगढ़ में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मानिकपुर थाना पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये नकद और 1 करोड़ की कीमत का गांजा व स्मैक बरामद किया है। इस कार्रवाई में गिरोह की सरगना रीना मिश्रा सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का संचालन जेल में बंद माफिया राजेश मिश्रा कर रहा था। बरामद कैश की गिनती में पुलिस को पूरे 24 घंटे लग गए।

जेल से चला रहा था माफिया ड्रग्स नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश मिश्रा जेल के अंदर से ही अपने गिरोह को ऑपरेट कर रहा था। उसकी पत्नी रीना मिश्रा बाहरी नेटवर्क संभालती थी और स्मैक व गांजे की आपूर्ति का पूरा कारोबार देखती थी। रीना मिश्रा को पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी और मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है।

2 करोड़ कैश, 1 करोड़ का गांजा और स्मैक बरामद

मानिकपुर कोतवाल नरेंद्र सिंह की टीम ने छापेमारी के दौरान घर से 2 करोड़ से अधिक रुपये की नकदी और करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक और गांजा बरामद किया। पुलिस ने जब्त किए गए पैसों को गिनने में पूरे 24 घंटे लगाए। यह कार्रवाई प्रतापगढ़ जनपद में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

एएसपी बृजनंदन राय और सीओ अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में ऑपरेशन

एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय और सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में मानिकपुर पुलिस ने मुनदीपुर इलाके में छापा मारा। छापेमारी के दौरान गिरोह के अन्य 4 सदस्य भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और संदिग्ध खातों के रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

पहले ही कुर्क हो चुकी है 3 करोड़ की संपत्ति

सूत्रों के अनुसार, माफिया राजेश मिश्रा और उसकी पत्नी रीना मिश्रा की करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियां पहले ही प्रशासन द्वारा कुर्क की जा चुकी हैं। अब नए खुलासे के बाद पुलिस इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य राजनेताओं और कारोबारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एसपी दीपक भूकर बोले “शामिल हर व्यक्ति पर होगी कठोर कार्रवाई”

एसपी दीपक भूकर ने कहा कि यह कार्रवाई नशे के व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर जुड़ी हर कड़ी की जांच होगी, और ड्रग्स सप्लाई चेन में शामिल सभी व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्रतापगढ़ में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी

प्रतापगढ़ में 3 करोड़ की ड्रग्स व कैश बरामद,

जेल में बंद माफिया राजेश मिश्रा की पत्नी रीना समेत 5 गिरफ्तार,

जरूरी खबरें