Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

भावांतर योजना के तहत किसान अपनी उपज सोयाबीन को लेकर मंडी पहुंचे थे : गाडरवारा मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का हल्ला बोल, मंडी सचिव और किसानों के बीच हुई नोक झोंक

Aditi News Team

Tue, Oct 28, 2025

गाडरवारा मंडी में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का हल्ला बोल,

भावांतर योजना के तहत किसान अपनी उपज सोयाबीन को लेकर मंडी पहुंचे थे

गाडरवारा मंडी में आज उस समय किसानों ने हल्ला बोल कर दिया जब भावांतर योजना के तहत किसानों को अपनी उपज सोयाबीन के उचित भाव नहीं मिल रहे थे हालांकि मंडी मैं व्यापारियों के द्वारा बोली लगाकर सोयाबीन की खरीदी की जा रही थी जिसमें सोयाबीन के भाव छत्तीसों से लेकर से लेकर इकतालीसो तक खरीदा जा रहा था । लेकिन किसानों को लग रहा था कि उनकी लागत और मेहनत को देखते यह भाव कम है और भावांतर योजना के चलते उन्हें सही भाव नहीं मिल रहे हैं। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब किसी किसान को मंडी प्रशासन के द्वारा यह कह दिया कि आज उनके द्वारा लाया हुआ सोयाबीन की खरीददारी नहीं की जाएगी जिसके चलते किसानों में काफी आक्रोश बढ़ गया और शेड पर मंडी अधिकारियों को बुला रहे थे जब सचिव वहां नहीं पहुंचे तो सभी किसान एकत्र होकर मंडी सचिव के पास पहुंचे जहां उन्होंने मंडी सचिव से यह मांग की किसानो के द्वारा लाए गए सोयाबीन की आज ही तुलाई होनी चाहिए तथा किसानों को बाहर लाइन में घंटों तक खड़ा न किया जाए वहीं सोयाबीन की तुलाई मापदंड के अनुसार की जाए अधिक न तोला जाए एवं मंडी में किसानों को पीने के पानी की उचित व्यवस्था तथा बैठने की व्यवस्था की जाए। इन सब बातों को लेकर किसानों और मंडी सचिव के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई वहीं सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार भी पहुंची जिनसे किसान असंतुष्ट रहे और जब उनसे मीडिया के द्वारा बाइट मांगी गई तो मेडम ने कहा में बाइट नहीं देती। आप भी देखिएपूरा वीडियो आज मंडी में हुए पूरे भावांतर योजना की कहानी किसानों और मंडी सचिव की जुबानी।

Tags :

गाडरवारा मंडी और किसान

भावांतर योजना

सोयाबीन की खरीदी चालू

जरूरी खबरें