Saturday 30th of May 2026

ब्रेकिंग

करेली आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य

किसान 15 जून तक करा सकेंगे पंजीयन उड़द फसल पर अतिरिक्त 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा

जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि गेहूं खरीदी केन्द्र बी-पैक्स बचई करहैया खरीदी स्थल वृदांवन पंडा वेयर हाउस में

कलश यात्रा के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

11 मवेशी मुक्त कराए, पशु वध में प्रयुक्त हथियार जब्त, एक संदिग्ध हिरासत में

जिले में मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए 34 पंजीयन केन्द्र स्थापित : किसान 15 जून तक करा सकेंगे पंजीयन उड़द फसल पर अतिरिक्त 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा

Aditi News Team

Sat, May 30, 2026

जिले में मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए 34 पंजीयन केन्द्र स्थापित,

किसान 15 जून तक करा सकेंगे पंजीयन

उड़द फसल पर अतिरिक्त 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा

उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने बताया कि भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए जिले के किसान 15 जून 2026 तक पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्णय अनुसार उड़द विक्रय करने वाले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 600 रुपये प्रति क्विंटल के मान से बोनस प्रदान किया जाएगा। मूंग का उपार्जन भारत सरकार द्वारा प्रदत्त लक्ष्य सीमा अनुसार किसानों के उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत तक ही उपार्जन किया जायेगा। जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के तहसीलवार कुल 34 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये हैं।

उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बताया कि बी-पैक्स करकबेल, बी-पैक्स सूरवारी, बी-पैक्स वेदू, बी-पैक्स सिमरी, बी-पैक्स गाडरवारा, बी-पैक्स नांदनेर, बी-पैक्स खुरसीपार, बी-पैक्स आड़ेगांव, बी-पैक्स चारगांव, बी-पैक्स छैनाकछार, बी-पैक्स सीरेगांव, बी-पैक्स इमलिया साली., विप. करेली, बी-पैक्स करेली, बी-पैक्स करपगांव, बी-पैक्स लिंगा, बी-पैक्स कौड़िया, बी-पैक्स सूरना, बी-पैक्स सिहोरा, बी-पैक्स मड़गुला, बी-पैक्स तूमड़ा, बी-पैक्स तेंदूखेड़ा, बी-पैक्स बिल्थारी, बी-पैक्स ढिलवार, बी-पैक्स रम्पुरा तेंदू., बी-पैक्स मुर्गाखेड़ा, बी-पैक्स केरपानी, बी-पैक्स सुआतला, बी-पैक्स बिल्हैरा, बी-पैक्स उमरिया गोटे., बी-पैक्स श्रीनगर, बी-पैक्स इमलिया कामती, बी-पैक्स सालीवाड़ा, बी-पैक्स सर्रा गोटेगांव में पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। जिले के किसान एमपी किसान एप, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, साइबर कैफे एवं स्वयं के मोबाइल के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि तक अपना पंजीयन जरूर कराएं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उप संचालक कृषि मोरिस नाथ

जरूरी खबरें