Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

सिवनी एवं छपारा स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक : कोहिनूर एवं हनी रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, जारी किया गया इंप्रूवमेंट नोटिस

Aditi News Team

Mon, Jan 5, 2026

कोहिनूर एवं हनी रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन निलंबित, जारी किया गया इंप्रूवमेंट नोटिस

➖➖

सिवनी एवं छपारा स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

➖➖

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग सिवनी द्वारा सतत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नमूना लेने की करवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में दिनांक 05/01/ 26 को नटराज स्वीट्स से समोसे, मगज के लड्डू, नमकीन, सेव, केसर पेड़ा का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। कोहिनूर रेस्टोरेंट से पनीर, मूंगफली तथा हनी फैमिली रेस्टोरेंट से आटा चावल का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया।

कोहिनूर एवं हनी रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री अस्वस्थ परिस्थितियों में पाए जाने एवं निर्माण करने, किचन में साफ सफाई की कमी तथा वेज एवं नॉनवेज खाद्य सामग्री का भंडारण तथा निर्माण एक ही स्थल पर किए जाने के कारण उक्त दोनों प्रतिष्ठानो खाद्य पंजीयन निलंबित कर खाद्य सुरक्षा मानव अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा खाद्य सेवाओं को प्रतिबंधित किया गया।

जांच दल द्वारा खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री निर्माण एवं भंडारण करने के निर्देश दिए गए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिवनी कलेक्टर शीतला पटले

जरूरी खबरें