Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

राजनीतिक षडयंत्र में शामिल नबाब रजा झूठे आरोपो से कर रहे छवि धूमिल : महाकौशल शुगर मिल प्रबंधक नवाब रजा के आरोपों को पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने बताया निराधार

Aditi News Team

Fri, Nov 28, 2025

रिपोर्टर संदीप राजपूत

राजनीतिक षडयंत्र में शामिल नबाब रजा झूठे आरोपो से कर रहे छवि धूमिल

महाकौशल शुगर मिल प्रबंधक नवाब रजा के आरोपों को पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने बताया निराधार

पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा पहली बार किसी व्यक्ति ने भाईसाब ओर मेरे ऊपर लगाए गंभीर आरोप एक सुनियोजित षड़यंत्र है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ओर शासन प्रशासन से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है ।

नरसिंहपुर। विगत दिवस जिले की महाकौशल शुगर मिल ने गन्ना की कम कीमत ओर तौल काटा में अनियमितता को लेकर शिकायत करने पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारी और किसान के साथ हुई मारपीट के बाद अपने ऊपर दर्ज हुए मामले से महाकौशल शुगर मिल प्रबंधक नवाब रजा बौखलाए हुए है उन्होंने पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल एवं उनके भाई पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल पर गम्भीर आरोप लगाया उसी क्रम में आज विधायक निवास नरसिंहपुर में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए महाकौशल शुगर मिल प्रबंधक नवाब रजा द्वारा लगाए गए आरोपो को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक षडयंत्र बताया इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए बताया कि पहली बार किसी व्यक्ति ने कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल पर ऐसे आरोप लगाए है जो निराधार है इसके साथ ही यह घटनाक्रम किसी षडयंत्र की ओर इशारा कर रहा है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं शासन प्रशासन से निवेदन है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर षडयंत्र का पर्दा फांस करे किसी भी व्यक्ति से बात किए बगैर सीधे मीडिया के समक्ष आरोप लगाना गंभीर षडयंत्र है और में मिडिया के समक्ष यह कह रहा हूं इस मामले की निष्पक्ष जांच हो मेरे एवं भाईसाब के विरुद्ध कोई भी साक्ष्य हो तो सामने जरूर लाना चाहिए अगर कोई भी साक्ष्य नहीं है तो हम इस मामले में कानूनी कार्यवाही हेतु नोटिस देंगे साथ इस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल जी का जिले में ही नहीं देश प्रदेश में सार्वजनिक जीवन दशकों का रहा है जिले की जनता किसान एवं कार्यकर्ता यह फैसला करे कि क्या सही है महाकौशल शुगर मिल प्रारंभ से ही विवादित रही है कभी किसानों के भुगतान को लेकर तो कभी गन्ना के मूल्यों को आए दिन विवाद होता है विगत कुछ साल पहले बचई महाकौशल शुगर मिल से सिमी के कार्यकर्ता भी गिरफ्तार हुए है इसके साथ ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अपना एथनाल प्लांट बना रहे है जिसका अतिक्रमण हटाने का आदेश भी जारी हो चुका है इसकी बौखलाहट में नवाब रजा अनर्गल आरोप लगा कर इससे बचने की कोशिश कर रहे है जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की छवि साफ ओर स्वच्छ रही है लेकिन राजनैतिक षडयंत्र करियों का यह घिनौना प्रयास है नबाव रजा पर पुलिस निरीक्षक के पद पर रहते हुए लोकायुक्त की कार्यवाही इनके ऊपर हुई है यह प्रारंभ से ही विवादित रहे है और प्रशासनिक कार्यवाही से बचने निराधार आरोप लगा रहे है हमने हमारे शीर्ष नेतृत्व को उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी है एवं निष्पक्ष जांच की मांग भी की है जिससे ऐसे किसी व्यक्ति द्वारा हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री पर जो आरोप लगाए गए है उन पर सख्त कार्यवाही की जा सके इनके द्वारा शासकीय जमीनों पर भी अतिक्रमण किया गए है जिसपर भी प्रशासन ने कार्यवाही की तैयारी कर ली है उन सब से बचने नवाब रजा द्वारा अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल 2003 से नरसिंहपुर जिले के विधायक है उनके ही कार्यकाल में यह मिल की स्थापना हुई किसानों की समस्याओं पर वह सदैव उनके साथ खड़े नजर आते है नवाब रजा कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते है और इस सब के पीछे कोई बड़ा राजनैतिक षड्यंत्र नज़र आ रहा है उक्त पत्रकारवार्ता की जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि उक्त वार्ता में जिले के सभी सम्माननीय पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर विधायक

शुगर मिल संचालक

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें