Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

एनटीपीसी गाडरवारा, प्रदेश की ऊर्जा प्रगति का मजबूत स्तंभ : गाडरवारा संयंत्र और भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करने की दिशा में अग्रसर है,श्याम कुमार,परियोजना प्रमुख एनटीपीसी

Aditi News Team

Tue, Dec 30, 2025

एनटीपीसी गाडरवारा, प्रदेश की ऊर्जा प्रगति का मजबूत स्तंभ

गाडरवारा।30 दिसंबर 2025 को एनटीपीसी गाडरवारा में आज आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को संयंत्र के परिचालन, उपलब्धियों और ऊर्जा आपूर्ति में इसकी अहम भूमिका की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में श्याम कुमार, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी गाडरवारा, समरेन्द्र कुमार रॉय, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन), राजीव त्रिपाठी, महाप्रबंधक (परियोजना) तथा अन्य वरिष्ट अधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रेस को संबोधित करते हुए श्याम कुमार, परियोजना प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी गाडरवारा ने चालू वित्त वर्ष में असाधारण प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में गाडरवारा संयंत्र और भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि परियोजना निर्बाध एवं विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के माध्यम से प्रदेश एवं राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ कर रही है।

मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए श्री कुमार ने कहा कि एनटीपीसी गाडरवारा को सदैव मीडिया का सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग प्राप्त होता रहा है। स्थानीय विकास की दिशा में उठाए गए एनटीपीसी के विभिन्न कदमों को समाज तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका, सराहनीय रही है।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन) ने कहा कि एनटीपीसी सतत विकास के सिद्धांतों के अनुरूप प्रतिस्पर्धी दरों पर सुरक्षित एवं विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संयंत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के माध्यम से कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) तथा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी पहलों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी गाडरवारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय योगदान दे रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान परियोजना से जुड़ी प्रमुख तकनीकी एवं परिचालन उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई। एनटीपीसी गाडरवारा का Stage-11 प्रोजेक्ट (2x800 MW) सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है और कई महत्वपूर्ण माइलस्टोन्स हासिल कर चुका है। साथ ही, 27 नवंबर 2025 को यूनिट-2 Flue Gas Desulfurization (FGD) सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया। यह उपलब्धि संयंत्र की पर्यावरणीय प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने और SO2 उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके साथ ही एनटीपीसी के फ्लैगशिप कार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण मिशन (GEM) के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम परियोजना एवं संयंत्र क्षेत्रों के आसपास की बालिकाओं को समान अवसर, आत्मविश्वास एवं भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनटीपीसी गाडरवारा सतत विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

प्रेस वार्ता का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि एनटीपीसी गाडरवारा ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एनटीपीसी गाडरवारा

श्याम कुमार, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी गाडरवारा,

समरेन्द्र कुमार रॉय, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन)

राजीव त्रिपाठी, महाप्रबंधक (परियोजना)

जरूरी खबरें