जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही जारी : जुए के फड़ पर छापा, 02 जुआडी गिरफ्तार, 30 हजार 500 रूपये जप्त
Aditi News Team
Fri, Dec 26, 2025
जुए के फड़ पर छापा, 02 जुआडी गिरफ्तार, 30 हजार 500 रूपये जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं डीएसपी ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना बरेला की टीम द्वारा 02 जुआड़ियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 30 हजार 500 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी बरेला श्री अनिल पटेल ने बताया कि दिनंाक 24-12-25 को चौक गौर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बसनिया टोला नदी के किनारे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी, बिजली के उजाले में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे, घेराबंदी कर 2 जुआड़ियों को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर दोनों जुआड़ियों ने अपने नाम विष्णु गिरी निवासी ग्राम चारघाट एवं रत्नेश लोधी निवासी कटियाघाट बताये तथा भागने वालों के नाम आकाश उर्फ रेन्चू निवासी देवरी, जितेन्द्र उर्फ पप्पू मिश्रा, सुनील दुबे दोनों निवासी बसनिया, राजदीप चावरे निवासी चेतना मैदान बिलहरी बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 30 हजार 500 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका-* जुआड़ियों को पकड़ने में चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, प्रधान आरक्षक ओम नारायण सिंह, आरक्षक विनय खरसेल, आरक्षक राजेश की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक