Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल : गाडरवारा, तेंदूखेड़ा विस के विभिन्न विद्यालयों को 7 करोड़ 20 लाख की सौगात

Aditi News Team

Sat, Jan 10, 2026

गाडरवारा, तेंदूखेड़ा विस के विभिन्न विद्यालयों को 7 करोड़ 20 लाख की सौगात

शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु बनेंगे हॉल

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल

गाडरवारा । मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की विशेष पहल पर स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत गाडरवारा एवं तेंदूखेड़ा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में स्थित 12 विद्यालय भवनों में शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण के लिए 7 करोड़ 20 लाख की राशि की सौगात दी गई है।

साईंखेड़ा, चीचली के स्कूलों को बड़ी सौगात..

स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड चीचली के ग्राम महगुवा कला के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड साईखेडा के ग्राम टेकापार के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड साईखेडा के ग्राम अमोदा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड चीचली के ग्राम बारछी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड साईखेडा के ग्राम बधा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड साईखेडा के ग्राम खिरैटी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड चीचली के ग्राम कान्हरगाव के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड चीचली के ग्राम अमाडा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड चीचली के ग्राम बैरागढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड चीचली के ग्राम सूखाखैरी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण हेतु 60 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

तेंदूखेड़ा विधानसभा के 2 स्कूल शामिल..

विधानसभा तेन्दूखेडा के अंतर्गत विकासखंड चांवरपाठा के ग्राम ढिगसरा शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण स्वीकृत राशि 60 लाख, विकासखंड चांवरपाठा के ग्राम पडरिया के शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में खेल एवं अन्य गतिविधियों हेतु हॉल निर्माण राशि 60 लाख स्वीकृत की गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें