Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अतिक्रमण के चलते गांव की गलियों का मूल स्वरूप खत्म : ग्राम पंचायत नहीं दे रही ध्यान बड़े वाहन नहीं पहुंच पा रहे बस्ती के अंदर अनदेखी पड रही भारी

Aditi News Team

Sun, Nov 23, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

अतिक्रमण के चलते गांव की गलियों का मूल स्वरूप खत्म

ग्राम पंचायत नहीं दे रही ध्यान बड़े वाहन नहीं पहुंच पा रहे बस्ती के अंदर अनदेखी पड रही भारी

गोसलपुर। जनपद पंचायत सिहोरा के नक्शे में बड़ी पंचायतो में शामिल ग्राम पंचायत गोसलपुर के 20 वार्डों में गांव की गलियों की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है गांव की हर गली में अतिक्रमणकारियों का कब्जा है लोगों ने अपने घरों के बाहर तीन सेड बनाकर कब्जा कर लिया है तो कोई रैम्प या फिर चौडी चकरी पट्टी बनबाये हुए है जिसके चलते गलियों का मूल स्वरूप खत्म हो चुका है गलियों की स्थिति ऐसी हो गई है की आपातकालीन स्थिति में लोगों के घरों तक एंबुलेंस फायर ब्रिगेड व बड़े वाहन पहुंचना मुश्किल हो गया है अनेकों बार इस संबंध में ग्राम पंचायत गोसलपुर का ध्यान आकर्षित कराया गया परंतु इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ग्राम पंचायत व राजस्व अमले के द्वारा आज तक कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और दिन प्रतिदिन गलियों में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है इस संबंध में राजस्व विभाग के हल्का पटवारी का भी ध्यान आकर्षित कराया गया परंतु राजस्व अमले द्वारा भी अनदेखी कर दी गई आज हालात यह है की ग्राम के प्रमुख मार्गो तक में अवैध कब्जा हो गया है जिसके चलते गलियां सकरी हो गई हैं बताया जाता है की जो गली आज के दस साल पूर्व 20 फीट की थी जहां से बड़े वाहन आसानी से निकल जाते थे वहां अब दोपहिया वाहन निकालने में परेशानी होती है यह स्थिति ग्राम के शंकर कॉलोनी गुडहाई चौक झंडा बाजार आश्रम मोहल्ला राम मंदिर मोहल्ला ठाकुर मोहल्ला गौरईया मोहल्ला बडी खेरमाई मोहल्ला बसोर मोहल्ला सहित सभी वार्डों में यह स्थिति निर्मित हो चुकी है सबसे ज्यादा बस स्टैंड से पोस्ट ऑफिस वाली गली में अतिक्रमण देखने को मिलता है जहां पर व्यापारियों ने दोनों तरफ पट्टी बनाकर बेजा कब्जा कर लिया है जिसके चलते इस भीड़भाड़ वाले प्रमुख मार्ग जो की गोसलपुर के मुख्य बाजार को जोड़ता है यहां पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है लोगों का पैदल निकलना दूभर रहता है इसी प्रकार रामलीला मैदान से बाजार को जोड़ने वाली सड़क का भी यही हाल है लोगों ने इस दिशा में तहसील के राजस्व विभाग व जनपद पंचायत सिहोरा के पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से आपेक्षा की है की मुख्य गलियों का अतिक्रमण हटाया जाना बहुत जरूरी है आपको बता दें की दशहरा एवं गणेश उत्सव के चल समारोह मार्ग पर भी अतिक्रमण के चलते जुलूस निकालने में अनेको जगह प्रतिमाएं फंस जाती हैं जिसके चलते बाद विवाद की स्थिति बनती है इस समस्या को अनेकों बार पुलिस थाना गोसलपुर में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी शांति समिति के सदस्यों द्वारा मुद्दा उठाया गया था परंतु स्थिति ज्यों की त्यो आज भी बनी हुई है लोगों ने इस दिशा में जिला प्रशासन के मुखिया से ध्यान देने की मांग की है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गोसलपुर। जनपद पंचायत सिहोरा

जरूरी खबरें