Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

मढ़ई मेले का शुभारंभ माता चंडी के पूजन के साथ विधिविधान से प्रारंभ हुआ : भव्य मढ़ई मेला व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Sun, Nov 2, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

भव्य मढ़ई मेला व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

गोटेगांव नरसिंहपुर। स्थानीय गुलाब चौराहे पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवउठनी ग्यारस पर भव्य मढ़ई मेला व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मढ़ई मेले का शुभारंभ माता चंडी के पूजन के साथ विधिविधान से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान पुरस्कार प्राप्त करने वालों में थाना कोतवाली टीआई गौरव चाटे, पत्रकार बालमुकुंद विनोद कोरी, पीयूष दीक्षित, संजय राय, यूनिटी खो-खो क्लब, आनंद पटेल जीपीएफडी अकेडमी, पशु उपचार संदीप पटेल, प्रवेश लोधी,नंदराम उस्ताद अखाड़ा, अहीर नृत्य ग्रुप बचई को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आये यादव समाज के लोगों द्वारा मनमोहक दिवाली नृत्य प्रस्तुत किया गया। मढ़ई मेले में बड़ी उत्साह के साथ लोगो द्वारा खरीदी बिक्री की गई। वहीं ग्वाला नृत्य देखने के लिये लोगों की अनवरत भीड़ बनी रही लोगों द्वारा जमकर मढ़ई का आनंद उठाया गया। वहीं आयोजक महंत अनिकेत बैरागी व मित्रमंडली ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नरसिंह व्यायाम शाला के नन्हे बच्चों द्वारा अखाड़े का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर गोटेगांव

भव्य मढ़ई मेला

जरूरी खबरें