Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे होंगे आयोजन,पंच दिवसीय कार्यक्रम 8 मई तक

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

नरसिंहपुर जिले में केरपानी के शारदा माता आश्रम गौशाला में हुआ आयोजन : नरसिंहपुर गौमाता आश्रम,केरपानी में दत्तात्रेय जयंती पर भव्य आयोजन सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Dec 6, 2025

नरसिंहपुर गौमाता आश्रम,केरपानी में दत्तात्रेय जयंती पर भव्य आयोजन सम्पन्न

केरपानी (नरसिंहपुर), 5 दिसम्बर 2025 को शारदा माता आश्रम गौशाला, केरपानी में आज भगवान श्री दत्तात्रेय जयंती के पावन अवसर पर एक दिव्य, प्रेरणादायी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुंदरकाण्ड पाठ, भूसा शेड का लोकार्पण, भूमि पूजन तथा गौ पूजन रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गाय की सेवा मानव का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने गोबर और गौमूत्र के औषधीय गुणों, प्राकृतिक उपयोगिता और गाय को प्रकृति की समायोजक एवं उद्धारक शक्ति बताते हुए विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्राम सरसला के सरपंच दुर्गेश कुमार गुमास्ता को अपना सारथी बताते हुए कहा कि वे कृष्ण की भांति सभी के सफल और कुशल सारथी हैं।

कार्यक्रम में सुंदरकाण्ड पाठ का भावपूर्ण आयोजन किया गया। सांसद निधि से निर्मित भूसा शेड का लोकार्पण तथा विधायक निधि से स्वीकृत भूसा शेड भूमि पूजन, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी जी के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नरसिंहपुर श्री गजेन्द्र सिंह नागेश द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया।

साध्वी अंजू शुक्ला जी ने गौवंश से जुड़े अपने जीवनानुभव साझा किए और सभी को गौ-पालन हेतु प्रेरित किया।

श्री शशिकांत मिश्र जी ने गौमाता आश्रम के संचालक स्वामी श्री पालींकर जी और उनकी अर्धांगिनी की सेवा को भगवान राम की भाँति सभी के कल्याण का श्रोत बताया।

कार्यक्रम पश्चात मड़ई मेले और भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए।

पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और सफल आयोजन गौमाता आश्रम समिति के अध्यक्ष श्री भगवान सिंह लोधी उर्फ राजा भैया द्वारा तैयार किया गया।

आयोजन में ग्राम पंचायतों, समाजसेवी संस्थाओं और अनेक गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —

पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, जिला पंचायत CEO श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, साध्वी अंजू शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य साईंखेड़ा, रमाकांत शुक्ला, पशुपालन विभाग नरसिंहपुर से उपसंचालक सर, पटेल सर व टीम, ग्राम पंचायत केरपानी के पूर्व सरपंच श्री दशरथ गुमास्ता (लोधी) , ग्राम पंचायत कुम्हरोड़ा के सरपंच प्र. श्री हेमराज लोधी, ग्राम पंचायत सरसला के सरपंच प्र. दुर्गेश कुमार लोधी

आनंद समाज कल्याण समिति (NGO) एवं नवांकुर संस्था के सचिव व गौशाला संचालक स्वामी श्री पालिमकर दादाजी एवं माताजी, उपाध्यक्ष श्री शशिकांत मिश्र, मुख्य सदस्य श्री उमेश भारतीय, श्री दुर्गेश गुमास्ता सारथी,श्री रघुनंदन लोधी, श्री राधेश्याम मलाह, श्री राजेंद्र लोधी,

गुंदरई से श्री देवेन्द्र सिंह पटेल, उर्फ छोटु भैया, नरसिंहपुर से श्री नवीन पांडे, झिल्पनी ढाना से श्री मुन्ना महाराज, रमपुरा से भूतपूर्व सरपंच श्री रामप्रसाद पटेल, श्री गोविंद लोधी तथा अन्य भक्तजन और मातृशक्ति।

अंत में गौशाला परिवार ने सभी भक्तजनों, ग्रामीणों और सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी

गो माता आश्रम केरपानी

दत्तात्रेय जयंती पर भव्य आयोजन

शारदा माता आश्रम गौशाला, केरपानी

जिला पंचायत CEO श्री गजेन्द्र सिंह

जरूरी खबरें