गाय पशु नहीं गाय तो सनातन का प्राण है- ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती : श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में भव्य गोवर्धन पूजन महोत्सव
Aditi News Team
Wed, Oct 22, 2025
गाय पशु नहीं गाय तो सनातन का प्राण है- ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती
श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में भव्य गोवर्धन पूजन महोत्सव
बडौद ,आगर/22 अक्टूबर, बड़ौद जनपद क्षेत्र में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में चल रहें एकादश गो नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन व भव्य श्री गो कृपा कथा के प्रथम दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानन्द सरस्वती जी महाराज ने बताया कि मुगलकाल एवं अंग्रेजों के काल में हम हमारी धर्म संस्कृति को भूल गए और हमारी संस्कृति को भूलकर धीरे धीरे हम हमारे त्योहारों को भी भूल बैठे और जिन गौमाताओं की सेवा के लिए भगवान राम एवं कृष्ण ने इस धरा पर अवतरण लेकर गो नवरात्रि रूपी दिव्य पर्व हम सबको दिया हैं वह पर्व बिल्कुल विलुप्त हो गया था जिसे विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान के संस्थापक गो ऋषि पूज्य स्वामी दत्तशरणानंद जी महाराज एवं अन्य गोप्रेमी संतो ने पुनः इस महोत्सव को प्रारंभ करवाया है और मध्यप्रदेश की धरा पर विगत वर्ष मध्यप्रदेश शासन एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया में और इस वर्ष आगर जिले के गौसेवकों द्वारा संचालित आगर मालवा जिले की सबसे बड़ी गोशाला श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में गो नवरात्रि का एकादश दिवस का यह भव्य महामहोत्सव चल रहा हैं ।
स्वामीजी ने आगे बताया कि गायमाता पशु नहीं,प्राणी नहीं बल्कि गायमाता तो सनातन का प्राण है और गो नवरात्रि के दिव्य महामहोत्सव में हमें भगवती गोमाता की महिमा कहने सुनने का सौभाग्य मिला है ।
गो कृपा कथा के बाद आगर मालवा जिले के गोपालन विभाग के उपसंचालक डॉक्टर आर.सी,पंवार,वेटनरी सर्जन डॉक्टर एम. जे.खान सहित क्षेत्र के हजारों गो सेवकों ने डेढ़ हजार गोमाताओ की साक्षी में भगवान गोवर्धन नाथ जी का पूजन एवं परिक्रमा की और सभी डेढ़ हजार गौमाताओं ने भी गोबर से निर्मित भगवान गोवर्धननाथ जी की परिक्रमा की और गोवर्धन पूजा के बाद सभी गोभक्तो ने गोवर्धन पूजन स्थल पर गो व्रती महाप्रसादी ग्रहण की ।
महामहोत्सव में चल रहें गो पुष्टि महायज्ञ के प्रथम दिवस पर यज्ञ के प्रधान यजमान सत्यनारायण त्रिवेदी ने विधिविधान से हेमाद्रि स्नान एवं यज्ञ मंडप प्रवेश व सर्वदेव पूजन किया।
गो कृपा कथा में मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान , गोपालन विभाग आगर मालवा के उप संचालक आर. सी. पंवार आदि अतिथियों ने भाग लिया आज की चुनरियात्रा बडौद तहसील के ग्राम बरगडी के ग्राम के सैकड़ों माता बहिनों एवं युवा एवं पुरुषों ने भगवती गोमाता को ढोल नगाड़ों के साथ चुनरी ओढ़ाई ।
Tags :
गो धाम तीर्थ पथमेड़ा
श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में
भव्य गोवर्धन पूजन महोत्सव
गाय पशु नहीं गाय तो सनातन का प्राण है-
ग्वाल सन्त गोपालानंद सरस्वती