Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

पीएमश्री महाविद्यालय में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित : नरसिंहपुर जिले की प्रथम ISO सर्टिफाइड ई-लायब्रेरी मे उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध

Aditi News Team

Tue, Dec 16, 2025

रिपोर्टर संदीप राजपूत

नरसिंहपुर जिले की प्रथम ISO सर्टिफाइड ई-लायब्रेरी मे उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध

पीएमश्री महाविद्यालय में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

ई-सन्साधनों के महत्व, सहज उपयोग व डिजिटल बुक्स को एक्सेस करने समझाई प्रक्रिया

नरसिंहपुर ।प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर के पुस्तकालय विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ आरबी सिंह के मार्गदर्शन में इंडक्शन प्रोग्राम किया गया। नवीनतम पाठ्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर से संबंधित डिजिटल बुक्स को एक्सेस करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को परिचित कराने यह आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र झारिया ने डिजिटल संसाधनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह सुविधा विद्यार्थियों को किसी भी समय और कहीं से भी उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री तक पहुँच प्रदान करेगी।

ई लायब्रेरी के नियमित उपयोग से मिलेगा लाभ,,

इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता व इन उपलब्ध संसाधनों का ई- लायब्रेरी के माध्यम से समुचित व नियमित उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि यह कार्यक्रम छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक पद्धतियों से जोड़ने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंत में छात्र-छात्राओं के प्रश्नों व जिज्ञासाओं का समाधान किया गया ।

बाक्स ई-लाइब्रेरी की संचालिका श्रीमति नीता ढिमोले ने इंटरनेट के माध्यम से डिजिटल बुक्स प्राप्त करने की सम्पूर्ण चरणबद्ध व सरल प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को. लॉग-इन, सर्चिग, डाउनलोडिंग और रीडिंग के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारियां को सरलता से समझाते. हुए, कठिनाई होने पर हरसंभव तकनीकी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, जिससे वह ई-संसाधनों का अधिकतम लाभ उठा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि पीएम श्री महाविद्यालय नरसिंहपुर की पुरुस्कृत ई-लाइब्रेरी मध्यप्रदेश के समस्त महाविद्यालयों मे चौथे नंबर और जिले की प्रथम आइएसओ सर्टिफाइड ई-लाइब्रेरी है।

इनकी रही उपस्तिथि,,,

इस मौके पर प्राध्यापकों में डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. नमिता साहू, डॉ. गगन ताम्रकार, डॉ. अभयराज साहू, पुष्पा विश्वकर्मा, ऋचा शर्मा और दीप्ति नेमा सहित बड़ी संख्या मे छात्र-छात्राओं की उपस्तिथि रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिले की प्रथम ISO सर्टिफाइड ई-लायब्रेरी मे उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध

पीएमश्री महाविद्यालय में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

डिजिटल बुक्स को एक्सेस करने समझाई

जरूरी खबरें