Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री कृषि मंत्री व प्रधानमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन : पनागर में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा ऐतिहासिक किसान महाआंदोल

Aditi News Team

Wed, Oct 29, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

तहसील पनागर में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा ऐतिहासिक किसान महाआंदोलन

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एड इंद्रकुमार पटेल व समाज सेवी डां सतेन्द्र यादव जी, जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में बस स्टैंड पनागर में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और आज 29 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री कृषि मंत्री प्रधानमंत्री जी के नाम से अनुविभागीय अधिकारी महोदय जी पनागर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य मांग

1.धान पराली जलानें पर लगा प्रतिबंध लगाया जाएं

2.कृषि पंपों के बढ़ाएं गए हार्सपावर लोड को सुधारा जाए

3.भूमि अधिग्रहण बिल को खत्म किया जाए,

4.अनाज का एम एसपी बिल लागू करके कानून बनाया जाएं

5.खाद बीज बिजली पर्याप्त मात्रा में सुविधा के अनुसार दिया जाएं

6.कृषि अनुदान सब्सिडी वाली ट्रांसफार्मर योजना चालू किया जाएं

7.नहरों की मरम्मत व नहरों पर रोड़ बनाएं जाएं

8.कृषि राजस्व के कार्य का सरलीकरण किया जाएं

जिसमें कई हजारों की संख्या में किसान भाई अपने अपने ट्रेक्टर लेकर पहुंचे और जंगी प्रदर्शन करते हुए इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल व समाधान करने की मांग की,

जिसमें नोकेलाल प्रजापति दीपक यादव राजेश यादव दिलीप काछी विनोद पटेल प्रदीप पटैल संतकुमार पटेल ललित पटैल प्रमोद पटेल मिथुन पटैल नीरज पटेल उमेश पटैल अनिल पटेल मुकेश पटेल लखन पटेल कन्हैयालाल जाटव दीपक पटेल अनूप पटैल गणेश पटैल रंजीत पटेल सौरभ पटेल हरिओम पटेल अजीत पटेल अनुज पटैल सुनील विश्वकर्मा प्रदोष पटेल रोहित पटेल श्याम साहु राजकुमार पटैल प्रदीप पटैल अमित विश्वकर्मा मदन पटैल बीरेंद्र पटेल संदीप कप्तान गोकुल राजेश पटैल एवं संगठन के सभी साथीगण सभी किसान भाई शामिल रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री कृषि मंत्री प्रधानमंत्री जी के नाम से अनुविभागीय अधिकारी महोदय

पनागर में

संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा ऐतिहासिक किसान आंदोलन

जरूरी खबरें