Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के पास पंचायत खैरी नाका के पास : तू मर जाएगा तब भी नहीं आऊंगी', पत्नी के इन शब्दों से टूटा युवक, फेसबुक लाइव के बाद की आत्महत्या

Aditi News Team

Thu, Jan 15, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

तू मर जाएगा तब भी नहीं आऊंगी', पत्नी के इन शब्दों से टूटा युवक, फेसबुक लाइव के बाद की आत्महत्या

नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय के पास पंचायत खैरी नाका में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। खैरी नाका निवासी 32 वर्षीय प्रमोद पिता पतिराम मेहरा ने पहले फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या का कारण बताया। कुछ ही समय बाद घर में फांसी लगा ली।परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रमोद और उसकी पत्नी सरिता के बीच मामूली पारिवारिक विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी अपनी दो छोटी बच्चियों को लेकर मायके ग्राम बगासपुर चली गई। प्रमोद ने कई बार पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुई। बच्चियों को भी साथ भेजने से मना कर दिया।

सुबह फेसबुक लाइव में जाहिर की पीड़ा

गुरुवार सुबह करीब 7 बजे प्रमोद ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा की। वीडियो में उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी के साथ कोई मारपीट नहीं की। 8 तारीख को मामूली झगड़ा हुआ था, उसी से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। वह उसे लेने गया तो पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया। बच्चियों को भी साथ भेजने नहीं दिया, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

वीडियो में प्रमोद भावुक होकर रो पड़ा। उसने कहा कि पत्नी से कहा था कि यदि वह मर जाएगा तो भी क्या वह नहीं आएगी, इस पर पत्नी ने कथित तौर पर कहा कि “तू मर जाएगा तब भी मैं नहीं आऊंगी।” प्रमोद ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को सबसे ज्यादा सोहन भड़का रहा है। ससुर और जड़सास दोनों ने मिलकर उसका घर तोड़ दिया। जीतू भी आया था। इन लोगों ने मुझे बहुत परेशान करके रखा है। जबकि घर में कोई कमी नहीं है, सब कुछ लाकर रखता हूं। परसों मैं पत्नी को लेने गया था, तो शाम को बोल दिया कि तू मर जाएगा तब भी तेरे साथ नहीं जाएंगे। फिर प्रमोद ने कहा कि अब उसे यहां नहीं आना चाहिए और मुझे न्याय मिलना चाहिए।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फेसबुक पर सामने आए वीडियो में लगाए गए आरोपों को जांच का आधार बनाया जा रहा है। संबंधित सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें