Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने प्रेस वार्ता की : गोहरगंज क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में आईजी ने जानकारी दी

Aditi News Team

Sat, Nov 29, 2025

थाना गोहरगंज क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में आईजी श्री शुक्ला ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

रायसेन जिले के थाना गोहरगंज क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नर्मदापुरम जॉन के पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि थाना गोहरगंज क्षेत्र में 21 नवंबर 2025 को शाम लगभग 6 से 9 बजे के बीच 6 वर्षिय नाबालिक बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की जानकारी प्राप्त होते ही नर्मदापुरम जॉन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशांत खरे एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश में 20 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाश की गयी, रिश्तेदारों से पुछताछ की गयी, प्रदेश के सभी जिलों एवं प्रदेश के बाहर के क्षेत्रों में भी तलाश की गयी ।

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करवाने वाले को ₹30,000 प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। दि० 27-11-2025 को पुलिस टीमों द्वारा भोपाल के क्षेत्रों में तलाश करते हुये मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की आरोपी की शक्ल का व्यक्ति थाना गांधीनगर क्षेत्र में देखा गया है। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही भोपाल पुलिस एवं रायसेन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी को थाना गांधीनगर क्षेत्र में गिरफतार कर अभिरक्षा में लिया गया ।

आरोपी को थाना गोहरगंज भोजपुर के रास्ते ले जाया जा रहा था, तभी ग्राम कीरतनगर के पास रास्ते में पुलिस वाहन के टायर पंचर होने से आरोपी द्वारा भागने का प्रयास किया जाकर पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही करते हुए आरोपी के पैर में गोली मार कर उसे नियंत्रण में लेकर पुलिस अभीरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मप्र पुलिस

नर्मदापुरम आईजी

रायसेन एसपी

जरूरी खबरें