Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गाडरवारा में तहसीलदार प्रियंका नेताम को किसानों ने सौंपा ज्ञापन : गाडरवाड़ा में राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने किसान के साथ हुए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sun, Nov 30, 2025

गाडरवाड़ा में राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने किसान के साथ हुए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के विरोध में सौंपा ज्ञापन

आपको बता दें कि गाडरवारा में तहसीलदार प्रियंका नेताम को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि महाकौशल शुगर मिल बचई के संचालक नवाब रजा खान के द्वारा करीबन 3 दिन पूर्व एक कृषक जयदीप दुबे के साथ अभद्र व्यवहार करते हुये मारपीट की गई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर बॉयरल हुआ है।

ज्ञापन में दर्शाया गया है कि शुगर मिल के संचालक के द्वारा किसानों से आये दिन उक्त अभद्र व्यवहार किया जाता रहा है और गन्ने के भुगतान में बिलंब भी किया जाता है एवं गन्ने के रेट भी कम देता है। जब किसान कम रेट की बाते करते है तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है।

ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई है कि महाकौशल शुगर मिल बचई के संचालक नवाब रजा खान पर तत्काल प्रभाव से उचित दंडात्मक कार्यवाही करें। यदि शासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है तो राष्ट्रवादी किसान आर्मी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसककी जिम्मेदारी शासन प्रशासन होगी। ज्ञापन देते समय राष्ट्रवादी किसान आर्मी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला कलेक्टर नरसिंहपुर

गाडरवारा SDM

राष्ट्रवादी किसान आर्मी

महाकौशल बचईं शुगर मिल

जरूरी खबरें