Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

गाडरवारा ओशो की नगरी में हुआ विदेशी ओशो संन्यासियों का आगमन : विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु ओशो की क्रीडा नगरी एवं स्थानीय ओशो लीला आश्रम मे

Aditi News Team

Thu, Feb 5, 2026

ओशो की नगरी में हुआ विदेशी ओशो संन्यासियों का आगमन

गाडरवारा l विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु ओशो की क्रीडा नगरी एवं स्थानीय ओशो लीला आश्रम मे विगत दिनों दो दिवसीय विदेशी ओशो संन्यासियों का स्वामी अनादि आनंद के नेतृत्व मेंआगमन हुआ, जिन्होंने ओशो लीला आश्रम में ओशो की विभिन्न ध्यान विधियों सक्रिय ध्यान, नादब्रह्म, कुंडलिनी व्हाइट रोब ब्रदरहुड सत्संग, नृत्य भजन कीर्तन का रसपान कर आनंद लियाl वही ओशो की शिक्षा अध्ययन संबंधी संस्था गंज प्राथमिक शाला जहां प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की तथा शास. आदर्श उच्चतर विद्यालय इस स्कूल में माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी शिक्षा प्राप्त की स्कूल के जिस कक्ष में ओशो ने अध्ययन किया था उस कक्षा को शाला प्रबंधन द्वारा आज भी संरक्षित एवं सुसज्जित कर रखा है वहां विदेशी ओशो संन्यासियों ने बैठकर अपने गुरु ओशो की उपस्थिति का अनुभव कियाl इसी दौरान सार्वजनिक पुस्तकालय पहुंच कर सभी विदेशी ओशो संन्यासियों ने ओशो द्वारा अध्ययन की गई तथा प्रदत्त की गई पुस्तकों का विशेष रुचिकर तथा ओशो द्वारा स्व हस्ताक्षरित पुस्तकों के दर्शन किए, साथ ही सार्वजनिक पुस्तकालय में ओशो की सैकड़ो किताबें एवं 251 स्व हस्ताक्षरित किताबें संरक्षित हैं जिनमें से कुछ किताबों को ओशो सन्यासी निहारते रहे और अहो भाव से भर गएl तथा ओशो से संबंधित स्थान दर्शन एवं नगर भ्रमण किया गया ज्ञात हो कि उक्त विदेशी सन्यासियों में हॉलैंड, नीदरलैंड, स्पैन, जोहंस बर्ग आदि देशों के विदेशी ओशो सन्यासी शामिल रहेl ओशो लीला आश्रम के मीडिया प्रभारी स्वामी राजेश नीरस ने बताया कि स्वामी आनंद अनादी का गाडरवारा से गहरा संबंध जुड़ा हुआ है उनका जन्म गाडरवारा में ही हुआ है इस नगर का सपूत जो अब देश-विदेश में ओशो संन्यासियों का ध्यान शिविर लेते हैंl उन्होंने आगे बताया कि ओशो की क्रीड़ास्थली (नगरी) एवं ओशो लीला आश्रम में साल भर में देश विदेश के संन्यासियों का आवागमन बना ही रहता हैl

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु ओशो की क्रीडा नगरी गाडरवारा

जरूरी खबरें