27अप्रैल 2026 को सम्पूर्ण भारत में गो सम्मान दिवस : गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर केरल में भारत यात्रा 12,13,14 मार्च को
Aditi News Team
Wed, Mar 11, 2026
गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर केरल में भारत यात्रा 12,13,14 मार्च को
27 अप्रैल 2026 को सम्पूर्ण भारत में गो सम्मान दिवस"
त्रिवेंद्रन(केरल ) / 10 मार्च, राजधानी त्रिवेंद्रम में स्थित श्री श्रृंगेरी शंकरा मठ साउथ पोर्ट में दिनांक 12 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो महिमा सत्संग का आयोजन तथा 13 मार्च को एर्नाकुलम एवं 14 मार्च को कन्नूर में देश के पुज्य संतो के सानिध्य में प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक गो महिमा सत्संग होगा।
गौरतलब है कि भारत के पूज्य संतो के मार्गदर्शन में संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान जिसके प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को गो सम्मान दिवस के रूप में मनाकर भारतीय देशी नस्ल के गौ वंश की सुरक्षा सेवा एवं सम्मान के लिए जो भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का प्राण एवं मूल आधार है वर्तमान में उसकी दशा दयनीय है। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी संस्कारों में गोमाता की तथा गो गव्यों की आवश्यकता रहती है । कोई व्यक्ति गो आधारित कृषि का अन्न एवं सब्ज़ियों का सेवन करें ,गौदुग्ध,गोदधि ,गोघृत ,गोमूत्र आदि का सेवन करें तो वह अपने जीवन में कभी चिकित्सक एवं चिकित्सालय का मुँह नहीं देखेगा । अर्थात् वह जीवन में कभी बीमार हो जाए यह संभव नहीं है । गो माता चलता फिरता चिकित्सालय है आज रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक भी इसे समझ चुके हैं ।हम सब जानते हैं कि आज से तीस -चालीस वर्ष पहले हमारे यहाँ गांवों में कोई कैंसर, हार्ट अटैक ,शुगर आदि जानलेवा बीमारियों का नाम भी नहीं सुनता था जो आज हर घर में मेहमान की तरह विराजमान है । इस सबका एक ही कारण है गोवंश का अभाव ।उपाय भी एक ही है गोवंश का संरक्षण पालन एवं संवर्द्धन ।भारत एक कृषि प्रधान देश है तथा गो आधारित कृषि ही हमारे लिए जीवनदायिनी सिद्ध होती है हम सब जानते हैं की भगवान कृष्ण ने भी गो माता की सेवा की थी हमारे पूर्वज गोगाजी ,पाबूजी तेजाजी ,देवनारायण जी ,करणी जी आदि ने भी गो माता की सेवा कर देवता के रूप में पूजे जाकर आज भी जनकल्याण कर रहे हैं । वर्तमान में उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में 2यत्र तत्र भटक रहा है,प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़को,राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है । जहाँ धार्मिक सरकारें हैं ऐसे कुछ प्रांत राज्य स्तर पर अपने क़ानून बनाकर गोमाता की सेवा सुरक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं किन्तु भारत के आधे से अधिक प्रांतों की सरकारों ने गो वध की खुली छूट दे रखी है जिससे नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है, संतों का मानना है कि वर्तमान में केंद्र में धार्मिक सरकार है राजा धार्मिक है उन्होंने धर्म प्राण जनता के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण करवाकर स्थापना पुनः करवाई ,धारा 370 हटवाई तथा भारतवर्ष को समृद्धि की दृष्टि से पुनः जगतगुरु बनवाने के लिए कृतसंकल्प है शास्त्रों के अनुसार राजा विष्णु का रूप होता है अतः अब केंद्र सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में, गोसेवा गोसुरक्षा एवं गो सम्मान के लिए एक क़ानून बनाये जाने की नितांत आवश्यकता है ।जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो । इस विषय को लेकर सभी पूज्य संत समाज ,भारतीय संस्कृति को एवं सनातन को चाहने वाले समवैचारिक संगठन संपूर्ण देश की प्रत्येक तहसील से विनम्रतापूर्वक प्रार्थना कर रहे हैं सभी गोभक्त सभी उपासना पद्धतियों का संत समाज एवं सनातन को मानने वालों की प्रार्थना को सरकार स्वीकार करें।
महापुरुषों और विशेषज्ञों का मत है कि गो सेवा ,गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2036 तक भारत गोवंश रहित होकर विकृत हो जाएगा । जिसमें पत्रक में वर्णित २ वर्ष के काल खण्ड की वृहद योजना द्वारा ,संपूर्ण भारत वर्ष में गौ हत्या को प्रतिबंधित करने के लिए एवं गौ माता के सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए , गो माता के नेतृत्व में अभियान भारत भर के संतों और गो सेवकों द्वारा चलाया जा रहा है,जो पूर्णतया अहिंसक शांतिपूर्ण एवं अनुरोध के साथ रहेगा ।
यह किसी भी राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार के विरुद्ध नहीं है सरकार से हमारी विनम्र प्रार्थना संविधान के दायरे में रहकर गोमाता के लिए वांछित ,सेवा सुरक्षा व सम्मान के लिए उचित कानून बनाने के लिए है ।अतः27 अप्रेल 2026 को भारतवर्ष की प्रत्येक तहसील पर गोमाता के सानिध्य में सभी सनातनी, गो भक्त हज़ारों की संख्या में तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर संपूर्ण भारतवर्ष से गौ हत्या बंद करने के लिये एवं गौमाता जी को सम्मानजनक पद प्रदान करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति ,माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल जी के नाम प्रार्थना पत्र प्रदान करेंगे उक्त जानकारी गो सम्मान आह्वान अभियान के केरल संयोजक श्रीधरण नंबूदरी ने दी ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
27 अप्रेल 2026 को भारतवर्ष में
गौ सम्मान आव्हान अभियान
केरल में भारत यात्रा 12,13,14 मार्च
त्रिवेंद्रम में स्थित श्री श्रृंगेरी शंकरा मठ साउथ पोर्ट में