Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

एमपी आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी जबलपुर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल : सर्वोदय हायर सेकेंडरी स्कूल तेंदूखेड़ा में एनसीसी इकाई का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Dec 17, 2025

रिपोर्टर राधाबल्लभ पांडे

सर्वोदय हायर सेकेंडरी स्कूल तेंदूखेड़ा में एनसीसी इकाई का निरीक्षण

तेंदूखेड़ा।सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में संचालित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) बालक स्कंध का निरीक्षण एमपी आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी जबलपुर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ए.पी. सिंह एवं सीनियर जेसीओ भारत कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा इन गतिविधियों से संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कैडेट्स से संवाद करते हुए एनसीसी के उद्देश्य, प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभ, अनुशासन, एकता एवं सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़कर इसका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रकाश जैन एवं विद्यालय के प्राचार्य कमल कुमार शास्त्री से भी अधिकारियों ने चर्चा की। एनसीसी संचालन में आने वाली समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी रामकुमार पटेल, 2 एमपी गर्ल्स बटालियन से कैप्टन रोमी मालवीय सहित विद्यालय का स्टाफ एवं कैडेट्स उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

तेंदूखेड़ा।सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

जरूरी खबरें