Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में : गाडरवारा बम्हौरीकलाँ में वीरबाल दिवस पर बच्चों को भेंट की प्रेरणादायप्रद पुस्तकें

Aditi News Team

Fri, Dec 26, 2025

आज वीरबाल दिवस पर बच्चों को भेंट की प्रेरणादायक पुस्तकें

गाडरवारा।आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में कक्षा छटवीं से आठवीं के बच्चों को वीरबाल दिवस के बारे में शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बतलाया कि "वीर बाल दिवस" प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के छोटे पुत्रों - साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। इन दोनों साहिबजादों ने 26 दिसंबर 1705 को मुगल शासक वजीर खान के अत्याचारों के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया इस कारण इन दोनों को बजीर खान ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया था, इस दिवस का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को साहस, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना है, "वीर बाल दिवस" का आरम्भ देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र जी मोदी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर की थी। इस दिवस का उद्देश्य साहिबजादों के बलिदान और साहस को याद करना है, जो भारतीय इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय है। यह दिन बच्चों को ईमानदारी, निडरता और बलिदान के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

आज विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं अन्य गतिविधियों के साथ कक्षा के कक्षा प्रमुखों एवं सहायकों को प्रेरणानासप्रद साहित्य भेंट किया गया, इस अबसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चें उपस्थित थे।

Tags :

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में

जरूरी खबरें