Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न : निर्माणाधीन स्थलों पर बाल श्रम न हो व बाल श्रम निषेध प्रतिबंधित का बोर्ड लगाए जाने के निर्देश

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

निर्माणाधीन स्थलों पर बाल श्रम न हो व बाल श्रम निषेध प्रतिबंधित का बोर्ड लगाए जाने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर ।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निरीक्षण के दौरान बाल एवं कुमार (प्रतिषेध एवं निविमयन) अधिनियम 1986 संशोधित 2017 के अंतर्गत समस्त निर्माणाधीन स्थलों पर बाल श्रम न हो और बाल श्रम निषेध प्रतिबंधित बोर्ड लगाए जाएं। निरीक्षण के दौरान यदि बाल श्रमिक पाए जाते हैं, तो उनके अभिभावकों को शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार प्रदान कराया जावे। साथ ही शिक्षा विभाग से यह जानकारी भी प्राप्त की जावेगी कि विगत एक माह से कितने विद्यार्थी शालाओं में अनुपस्थित थे, उन विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जावे।

बैठक में बाल एवं कुमार (प्रतिषेध एवं निविमयन) अधिनियम और इसके प्रचार- प्रसार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, मप्र जन अभियान परिषद, नोडल अधिकारी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बाल श्रम निषेध प्रतिबंधित का बोर्ड

टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

जरूरी खबरें