Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय जादू नहीं विज्ञान प्रदर्शन : "जादू नहीं, विज्ञान है—समझना आसान है” वैज्ञानिक सोच को नई दिशा देने वाला अभियान

Aditi News Team

Mon, Nov 24, 2025

जादू नहीं, विज्ञान है—समझना आसान है” वैज्ञानिक सोच को नई दिशा देने वाला अभियान

गाडरवारा।विगत दिवस विकासखंड चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड की सभी हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शाला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरस्वती पूजन उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य भूपेश ठाकुर द्वारा अपने संबोधन में कहा कि नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत विद्यार्थियों में समग्र वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत स्कूलों, गांवों और शहरों में विज्ञान को सरल भाषा और प्रयोगों के माध्यम से समझाने पर विशेष जोर दिया जाता है। इस कार्यक्रम में अभियान के अंतर्गत बिजली, प्रकाश, ध्वनि, चुंबकत्व और रासायनिक क्रियाओं से जुड़े लाइव प्रयोग प्रस्तुत किए जा रहे हैं जिन्हें पहले कई लोग जादू या चमत्कार समझते थे। स्कूलों में बनाए गए विज्ञान क्लबों में छात्र स्वयं बैटरी से बल्ब जलाने, छोटे मोटर बनाने, चुंबकों का आकर्षण–विकर्षण परखने और पानी के घनत्व से जुड़े प्रयोग करते हुए यह महसूस कर रहे हैं कि जटिल लगने वाली घटनाएँ वास्तव में सरल वैज्ञानिक नियमों पर आधारित होती हैं। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर जारी किए गए छोटे वीडियो और एनिमेशन भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिनमें रोजमर्रा की चीजें जैसे चम्मच में उल्टा चेहरा दिखना, बारिश के बाद इंद्रधनुष बनना या बल्ब का गर्म होना, नारियल में आग लगना, जैसी घटनाएँ वैज्ञानिक सिद्धांतों से जोड़ी जा रही हैं। अभियान के प्रति बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है और कई अभिभावक बताते हैं कि उनके बच्चे अब अंधविश्वासों पर सवाल उठाने लगे हैं तथा किसी घटना को चमत्कार समझने से पहले उसका कारण जानना चाहते हैं। विज्ञान शिक्षकों के अनुसार नई पद्धति के कारण छात्र विज्ञान को बोझ नहीं बल्कि वैज्ञानिक खेल की तरह देख रहे हैं और जिज्ञासा तथा तर्कशीलता दोनों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि विज्ञान कठिन नहीं, उसकी भाषा कठिन है; जब उन्हीं अवधारणाओं को रोजमर्रा के उदाहरणों से समझाया जाता है तो हर ‘जादू’ अपने आप ‘विज्ञान’ में बदल जाता है। अभियान का प्रभाव अंधविश्वासों पर भी देखा जा रहा है—ग्रहण को अशुभ मानने की प्रवृत्ति कम हुई है, टूटते तारे को लोग अब खगोलीय घटना के रूप में पहचान रहे हैं, और कई क्षेत्रों में तंत्र–मंत्र तथा चमत्कारों की अवधारणाओं को वैज्ञानिक तर्कों के माध्यम से चुनौती दी जा रही है। अनेक विद्यालय एवं वैज्ञानिक सोच इसे व्यापक बनाने के लिए, विज्ञान अनुभव केंद्र, विज्ञान किट, विज्ञान उत्सव और विज्ञान आधारित कॉमिक्स जैसी योजनाएँ लागू करने जा रही हैं। यह पहल बच्चों में वैज्ञानिक सोच और देश में तर्कशील समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि दुनिया में दिखाई देने वाली हर अद्भुत बात किसी जादू का नहीं बल्कि विज्ञान का परिणाम है। पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल में रमाकांत साहू, राजेश शर्मा, सुलेखा शर्मा, रमा कौरव, सीता राजपूत ने विभिन्न आयामो यथा- प्रस्तावना, प्रस्तुतीकरण, अभिनय, प्रभावशीलता इत्यादि पर अंक देते हुए अपना अभिमत दिया।आयामो के आधार पर परिणाम के डाटा संकलन का कार्य सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव ने किया। इस विकासखंड स्तरीय जादू नही विज्ञान है, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उच्चतर माध्यमिक कठौतिया, द्वितीय स्थान पर उच्चतर माध्यमिक कल्याणपुर, तृतीय स्थान हाई स्कूल हीरापुर, चतुर्थ स्थान पर उत्कृष्ट विद्यालय चीचली तथा पांचवें स्थान पर हाई स्कूल प्रेमपुर के विद्यार्थियों ने जगह बनाई। अब यह चयनित विद्यालयों के विद्यार्थी 27 नवंबर को जिला स्तरीय जादू नहीं विज्ञान प्रतियोगिता में सहभागिता देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन विज्ञान प्रभारी शिवम नागा तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के विकासखंड विज्ञान नोडल डॉ संदीप मेहरा ने किया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर प्रतुल इंदुरख्या के निर्देशन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम मरावी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर

विकासखंड चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय

जादू नहीं विज्ञान है कार्यक्रम का आयोजन किया

जरूरी खबरें