Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

पत्रकारों पर षडयंत्र पूर्वक फर्जी मामले के विरोध में ज्ञापन : राज्यपाल के नाम पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

Aditi News Team

Fri, Oct 31, 2025

राज्यपाल के नाम पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

नरसिंहपुर जिले में आए दिन देखा जा रहा है कि सत्य खबर लिखने पर, पत्रकारों द्वारा पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने खबर प्रकाशित करने को लेकर पत्रकारों पर षडयंत्र पूर्वक फर्जी मामले बनवाये जा रहे हैं।

नरसिंहपुर कोतवाली थाना अंतर्गत सालिकराम राजपूत, धर्मेन्द्र लोधी, राजकुमार दुबे एवं थाना करेली अंतर्गत चंद्र मोहन दुबे व चंद्रशेखर मालवीय पर दर्ज FIR को निरस्त करवाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग की, कि पत्रकारों पर दर्ज FIR जोकि द्वेष भावना षडयंत्र पूर्वक करवाई गई है को निरस्त कराई जाये ।

पत्रकार जान जोखिम में डालकर विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी लाते है, खबरे चलाते है जिससे उनको जान का खतरा बना रहता है। इस हेतु पत्रकारों की सुरक्षा हेतु उचित उपाय किये जावे। पत्रकार विभिन्न तरह के भ्रष्टाचार की जानकारी आवेदन पत्रों, शिकायतों के रूप में संबंधित विभागों में कार्यवाही हेतु प्रदान करते है, परंतु उन शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती जिससे पत्रकारों की मेहनत बेकार हो जाती है। अतः मांग की जाती है कि 15 दिवस के भीतर शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी पत्रकारों को प्रदान करने का प्रावधान किया जावे।

जिन पत्रकारों पर ब्लेक मेल करने के आरोप लगाये है उनकी एवं अनावेदकगणों की मोबाईल लोकेशन, सी.डी.आर. निकलवा कर जांच कराने की भी मांग की है।

थाना कोतवाली नरसिंहपुर अंतर्गत घटनाक्रम के 2 घण्टे पहले से दस बजे रात तक की थाने के अंदर एवं थाना क्षेत्र के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की भी पत्रकारों ने मांग की है।

3 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही ना होने पर पत्रकार धरना प्रदर्शन के लिये विवश होगे जिसकी जबावदारी शासन प्रशासन की होगी।

Tags :

पत्रकारों पर षडयंत्र पूर्वक फर्जी मामले बनवाये जा रहे

राज्यपाल के नाम पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

जरूरी खबरें