Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

करेली पुलिस थाना में रत्नाीकर हिंग्वे ने पत्रकारों की परिचय बैठक की : करेली,अपराधियों पर होगी सख्त कार्यवाही नवागत थाना प्रभारी

Aditi News Team

Sun, Nov 9, 2025

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

करेली,अपराधियों पर होगी सख्त कार्यवाही नवागत थाना प्रभारी

करेली - नवागत करेली थाना प्रभारी रत्नाीकर हिंग्वे ने पुलिस थाना में पत्रकारों की एक बैठक परिचय के लिए आयोजित की जिसमें चर्चा के दौरान कहा कि समाज सुधार के लिए पुलिस समाज सेवियों का दायित्व है कि समाज में पनप रही बुराइयों को दूर करने हेतु प्रयास करना होगा। अठारह वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को कम समझ के कारण वह गलत रास्ते पर चली जाती हैं उनहें समझाना चाहिए ताकि उनका जीवन बर्वाद होने से बच सके। टूव्हीलर वाहनों के चालकों को हेलमेट लगाना जरूरी है इसमें उनके परिवार का भी भला होगा। वाहन चालक नशे में वाहन न चलायें। अब पुलिस विभाग में वाहन चलाते वक्ते सभी पुलिस आरक्षक, अधिकारी भी हेलमेट पहनकर ही वाहन चलायेंगे। नशा व्यक्ति के शरीर के साथ समाजिक स्तर पर उसकी साख कम हो जाती है एवं पैसा की बरवादी के बाद शराब का नशा शराबी को अपराधी भी बना देता है। वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज के लिये शीघ्र अस्पाताल ले जाना चाहिए, पुलिस को सूचना दें गवाही जरूरी नहीं है। करेली नगर में अपराधिक स्थलों के बारे में सूचना दें ताकि अपराधीयों पर कार्यवाही की जा सके ।इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर , उपाध्यक्ष गीत गोविंद पटेल ,नरेश रघुवंशी आदि सहित प्रेस परिषद करेली,नर्मदा अंचल के पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति रही l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

करेली नवागत थाना प्रभारी

अपराधियों पर होगी सख्त कार्यवाही

जरूरी खबरें