Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शिवानी निषाद की हत्या के मामले मे उसके प्रेमी विनय को पुलिस ने पकड़ा : माथा चूमा.. गले लगाया.. फिर काट दी गर्दन.. शिवानी मर्डर केस मे पकड़ा गया प्रेमी

Aditi News Team

Thu, Nov 27, 2025

माथा चूमा.. गले लगाया.. फिर काट दी गर्दन.. शिवानी मर्डर केस मे पकड़ा गया प्रेमी

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर मे बहन की शादी के दौरान बाथरूम मे हुई दुल्हन की शादीशुदा चचेरी बहन शिवानी निषाद की हत्या के मामले मे उसके प्रेमी विनय को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

कबूलनामा....

विनय ने बताया, पिछले 3 सालों से वह शिवानी के साथ संबंध में था।मगर शादी के बाद भी शिवानी उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. वह बार-बार उससे शादी करने के लिए कहती थी उसने उसे काफी समझाने की भी कोशिश की. मगर शिवानी उसे छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थी. वह अब अपने मायके में ही रहने की बात कर रही थी।

विनय ने पुलिस पूछताछ में बताया, शादी की रात वह शिवानी को लेकर उसे उसके घर चला गया और दोनों बाथरूम के पास मौजूद बगीचे में बैठकर बात करने लगेइस दौरान दोनों ने करीब 4 घंटे तक बात की. तभी शिवानी ने विनय से कहा कि वह अब अपने ससुराल नहीं जाना चाहती और वह उसके साथ ही शादी करना चाहती है।

विनय के मुताबिक, उसने शिवानी को समझाने की काफी कोशिश की. मगर वह शादी की बात पर अटकी रही. इसके बाद जब शिवानी नहीं मानी तो उसने शिवानी का पहले माथा चूमा और फिर उसे गले लगाया। इसके बाद उसने फौरन हंसिया शिवानी की गर्दन पर चला दिया और उसका गला रेत दिया. इस दौरान शिवानी ने तड़पते हुए हंसिया पकड़ लिया, जिसे छुड़ाने के लिए विनय ने जबरदस्ती की, जिससे शिवानी और विनय, दोनों की ही उंगली कट गई. विनय ने पूछताछ में बताया कि जब तक शिवानी तड़प-तड़प कर मर नहीं गई, वह वहीं बैठा रहा और उसे मरते हुए देखता रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तर प्रदेश पुलिस

जरूरी खबरें